{"_id":"658c74d3211f0689e505b785","slug":"chief-minister-flying-squad-team-raided-the-horticulture-department-took-records-of-government-related-schemes-ambala-news-c-36-1-amb1003-15954-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने उद्यान विभाग में दी दबिश, सरकार से जुड़ी योजनाओं का रिकॉर्ड लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने उद्यान विभाग में दी दबिश, सरकार से जुड़ी योजनाओं का रिकॉर्ड लिया
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीएम फ्लाइंग ने बुधवार सुबह जिला उद्यान विभाग में दबिश दी। टीम सुबह नौ बजे विभाग के कार्यालय में पहुंच गई। जैसे ही टीम पहुंची तो कर्मचारी ड्यूटी पर आ ही रहे थे। टीम ने जाते ही विभाग कर्मचारियों की हाजिरी चेक की। विभाग में 17 कर्मचारी कार्यरत हैं। कुछ सुबह कोहरे की वजह से 10 से 15 मिनट तक लेट पहुंचे। हालांकि सभी कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। इस कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट रणबीर त्यागी लगाए गए। यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर हितेंद्र गौतम के नेतृत्व में हुई। टीम में सब इंस्पेक्टर राजबीर, एएसआई परविंद्र, एएसआई सुखविंद्र भी शामिल रहे।
सब इंस्पेक्टर हितेंद्र गौतम ने बताया कि विभाग किसानों को अलग-अलग योजना को लेकर अनुदान राशि जारी करता है। विभाग से उन संबंधित योजनाओं का रिकॉर्ड लिया गया कि कितनी राशि किसानों को किस योजना के तहत दी गई है। कर्मचारियों की हाजिरी भी जांच की गई।
जिला उद्यान विभाग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सीएम फ्लाइंग की टीम ने कार्यालय में नियमित निरीक्षण किया था। टीम को कार्यालय में सभी रिकॉर्ड सही मिला है। सुबह कुछ कर्मचारी 10 मिनट तक धुंध की वजह से लेट हो गए थे। वह कर्मचारी भी कार्यालय में सुबह ही पहुंच गए थे।