फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Check temperature of AC of gymnastics hall, instructions for backup

जिम्नास्टिक हॉल के एसी का जांचा तापमान, बैकअप के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Check temperature of AC of gymnastics hall, instructions for backup
अंबाला सिटी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन के दृष्टिगत शुक्रवार को वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिम्नास्टिक हॉल व ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का उपायुक्त विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिम्नास्टिक हॉल में एसी का तापमान मीटर के माध्यम से जांचा। साथ ही बैकअप व्यवस्था बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए कि जिम्नास्टिक हॉल में एसी, लाइटें व अन्य बिजली के उपकरण को एक साथ प्रयोग में लाकर पूरे बिजली लोड को चेक करें। उन्होंने कहा कि यहां पर बिजली से संबंधित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए। उपायुक्त ने इवेंट एजेंसी व आयोजन से जुड़ी अन्य एजेंसी के प्रतिनिधियों को सभी तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम डॉ. बलप्रीत सिंह, एसडीएम हितैष कुमार, आरटीए रमित यादव, डीएसपी जोगिन्द्र शर्मा, खेल विभाग की उप निदेशक कविता देवी, डीएसओ रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed