फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cheated out of Rs 10 lakh by pretending to be an Air Force officer

Ambala News: एयरफोर्स ऑफिसर बन ठगे 10 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Cheated out of Rs 10 lakh by pretending to be an Air Force officer
साहा। एयरफोर्स ऑफिसर बन प्याज की ग्रेडिंग मशीन खरीदने का झांसा देकर कंपनी के 10 लाख ठगने का मामला सामने आया है। कंपनी के निदेशक पीड़ित महेश्वर दत्त शर्मा ने साइबर थाना में मामला दर्ज करवाया। उन्होंने शिकायत दी कि शातिर आरोपियों ने खुद को एयरफोर्स का ऑफिसर बताया और पैसे खाते में डलवा लिए।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में सिटी के सेक्टर-9 निवासी महेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि ऑलराउंड (इंडिया) वेजिटेबल प्रोसेसिंग मशींस प्राइवेट लिमिटेड, शाहबाद-साहा हाईवे केसरी गांव का निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। 27, 28 फरवरी को उनकी कंपनी के साथ साइबर क्राइम हुआ है। कंपनी हरियाणा में आलू, प्याज और गाजर के पैक हाउस व शीतगृह संबंधी मशीनें बनाती एवं निर्यात करती है।
विज्ञापन

इस संबंध में मुंबई ऑफिस में कार्यरत प्रबंधक शादाब कैसर ने प्याज की ग्रेडिंग मशीन खरीदने की इच्छा जताई और व्हाट्सएप कॉल की। खुद को भारतीय सेना के कलीना मिलिट्री कैंप सांता क्रुज मुंबई में कार्यरत बताया। जब जानकारी देने के लिए व्यक्ति का संपर्क नंबर व जीएसटी नंबर मांगा तो वो मुंबई का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 फरवरी को पफॉर्मा भेज दिया। 50 प्रतिशत की अदायगी की बात कहने पर उसने कहा कि यह एयरफोर्स पब्लिक फंड अकाउंट का मामला है, इसके लिए पहले उन्हें हमारी कंपनी की ऑन बोर्डिंग करनी होती है। जिसके लिए उनके लेखा विभाग के संबद्ध अधिकारी उनके लेखा विभाग के संबद्ध अधिकारी से बात करेंगे और ऑनलाइन नेटवर्क बैंकिंग की ओर से हम उनसे कैसे पैसा ले सकते हैं वह समझाएंगे।
इस तरह से एक आनंद कुमार सिंह का नंबर देकर फोन करने की बात कहीं। ऐसे में आरोपियों ने झांसे में लेते हुए पहले तो 10 रुपये खाते में डालने को कहा और बोला कि यह पैसे उनके खाते में डाला। कुछ ही देर में वह रिफंड हो जाएगे। ऐसे में उनके अकाउंट में कंपनी की एंट्री हो जाएगा।

इतना कहने पर 10 रुपये डाले तो वो वापस आ गए। बाद में फिर 1 लाख डालने को बोला। वो भी डाल दिए लेकिन रिफंड नहीं हुए। ऐसे में दोबारा आरोपियों ने झांसे में लेते हुए दूसरा अकाउंट नंबर दिया और उसमें 9 लाख रुपये मंगवाए। उसके बाद वह खाते में पैसे न आने की बात बोलने लगे और फोन पर बने रहने को कहा। इस तरह से उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed