{"_id":"663d702668ca3fcce90d036d","slug":"charging-station-for-electric-buses-will-be-built-at-the-citys-bus-stand-ambala-news-c-36-1-sknl1003-122869-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर के बस स्टैंड पर बनेगा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर के बस स्टैंड पर बनेगा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला सिटी बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से 18061 रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। रोडवेज अधिकारियों ने बस स्टैंड परिसर में सामान भी डलवा दिया गया । शुक्रवार से इस पर काम शुरू हो जाएगा। सबसे पहले थड़ा बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसी के साथ ही चिन्हित की गई जगह पर फेंसिंग की जाएगी। फेंसिंग के साथ अर्थिंग होगी। इसके बाद 500 केवीए का ट्रांसफार्मर किराये पर लेकर स्थापित कर दिया जाएगा।
भवन लिपिक संदीप आहूजा ने बताया कि रोडवेज विभाग की ओर से इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन के लिए बिजली के 320 केवीए के कनेक्शन के लिए बिजली निगम के खाते में करीब तीन लाख आठ हजार रुपये पहले ही जमा करवा दिए हैं। जल्द ही बिजली निगम रोडवेज को बिजली का कनेक्शन उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने बताया कि अंबाला में 50 इलेक्ट्रिक वातानुकूलित एसी बसें आनी हैं। सबसे पहले ट्रायल के तौर पर पांच इलेक्ट्रिक एसी बसें आएंगी। इन बसों के चलने के बाद धीरे धीरे बाकी की बसें भी जा जाएंगी। वहीं बसों के संचालन को लेकर अंबाला में रूटों को लेकर किए गए सर्वे की फाइनल रिपोर्ट तैयार महाप्रबंधक को सौंपी जा चुकी है। दिल्ली की कंपनी की ओर से सात से आठ रूट फाइनल किए गए थे। जिसमें राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी, पीपली बाजार, अंबाला शहर रेलवे स्टेशन, अंबाला छावनी बस अड्डा, कालका मोड, मानव चौक, पॉलिटेक्निक चौक, बलदेव नगर व अंबाला सिटी के अन्य स्थान ,अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल, लघु सचिवालय इंडस्ट्रियल एरिया, नई फल और सब्जी मार्केट, सदर बाजार, अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन, अंबाला छावनी बस स्टैंड, विजय रतन चौक , अंबाला से जगाधरी राजमार्ग, अंबाला से कुरुक्षेत्र, अंबाला चंडीगढ़ हाइवे शामिल थे।
यह चार रूट किए गए थे फाइनल
अंबाला सिटी से अंबाला कैंट वाया मॉडल टाउन, सिटी से कैंट, वाया बलदेव नगर, सिटी बस स्टैंड से जीरकपुर और अंबाला छावनी बस अड्डा से साहा तक रूट शामिल है। इन रूटों पर सबसे पहले पांच बसें संचालन करेंगी।