फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Charges will have to be paid on hourly basis in multipurpose parking.

Ambala News: बहुउद्देशीय पार्किंग में घंटों के हिसाब से देना होगा शुल्क

Sun, 24 Sep 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 24 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Charges will have to be paid on hourly basis in multipurpose parking.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद ने बहुउद्देशीय पार्किंग के टेंडर की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नियम तय किए गए हैं ताकि इस योजना को सही व सुचारु ढंग से धरातल पर उतारा जा सके। वाहनों के रेट तय करने के संबंध में मंथन शुरु हो गया है। इसमें दोपहिया वाहनों के लिए 10 से 15 रुपये और चौपहिया वाहनों के लिए 25 से 30 रुपये निर्धारित किए जा सकते हैं। एक प्रस्ताव ये भी रखा गया है कि घंटों के हिसाब से पार्किंग का किराया तय किया जाए। इसका फैसला टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा। ये जानकारी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश पर ये कार्रवाई की जा रही है ताकि छावनी वासियों सहित बाहर से आने वाले लोगों को बहुउद्देशीय पार्किंग की सुविधा मिल सके। इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह भी ली गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गृहमंत्री ने निर्देश दिए थे कि बहुउद्देशीय पार्किंग में लगने वाली लिफ्ट को लेकर सुविधा को लंबित न रखा जाए ताकि अंबाला छावनी के बाजार जाम मुक्त हों और वाहनों का भी सही तरीके से ठहराव हो सके। इसकी जिम्मेदारी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह को सौंपी गई थी। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद टेंडर को लेकर पूरी प्रक्रिया तैयार की है ताकि कहीं कोई खामी न रह जाए।
विज्ञापन

तीसरी बार लगा लिफ्ट का टेंडर

बहुउद्देशीय पार्किंग में लगने वाली लिफ्ट का टेंडर दूसरी बार रद हो गया था। अब तीसरी बार नप की तरफ से टेंडर लगाया गया है। वहीं कुछ लिफ्ट लगाने वाली कंपनियों से भी संपर्क साधा गया है ताकि बहुउद्देशीय पार्किंग में लिफ्ट लगाने का कार्य जल्द से जल्द शुरु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष पहले तैयार हुई थी पार्किंग
छावनी के सदर क्षेत्र में लगभग 18.37 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बहुउद्देशीय पार्किंग का निर्माण किया गया है। पार्किंग तीन मंजिला बनाई गई है। पार्किंग में एक समय में 300 गाड़ियां और 400 के करीब दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। इसका निर्माण कार्य 2018 में शुरू किया गया था और इसे वर्ष 2022 में पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed