फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Charges returned from GM after theft in bank lockers, Jai Prakash will take over the post

Ambala News: बैंक लॉकरों में चोरी के बाद जीएम से चार्ज वापस, जय प्रकाश संभालेंगे पद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Charges returned from GM after theft in bank lockers, Jai Prakash will take over the post
अंबाला। द अंबाला को-ऑपरेटिव बैंक की बलदेव नगर शाखा के लॉकरों से चोरी के पांचवें दिन बड़ी विभागीय उलटफेर देखने को मिली। यशवीर से अंबाला महाप्रबंधक का अतिरिक्त चार्ज वापस लेकर केवल चंडीगढ़ अपेक्स बैंक का जिम्मा रखा है। जबकि सिरसा के महाप्रबंधक जयप्रकाश सिंह को अंबाला का भी अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन

इसके अलावा भी प्रदेशभर में सात अन्य कर्मचारियों में बदलाव किया है। हालांकि यह सामान्य बदलाव हो सकता है, लेकिन अंबाला में महज पांच दिन पहले ही बलदेव नगर की शाखा में लॉकर तोड़कर करोड़ों के गहने और नगदी चोरी होने और दो दिन पहले ही बैंक की वार्षिक एजीएम का कॉलम पूरा न होने पर उसके रद होने से जोड़कर देखा जा रहा है। इस एजीएम की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संबंधित सदस्य आ गए और महाप्रबंधक येशवीर भी पहुंच गए थे लेकिन एजीएम को कोरम ही नहीं पूरा हो सका। बता दें कि कोरम पूरा करने के लिए करीब 35 सदस्यों का आना जरूरी होता है, लेकिन केवल 10 ही आए थे। ऐसे में मजबूरन एजीएम रद हो गई थी। बताया जाता है कि ऐसा पहली बार हुआ था कि बैंक की एजीएम ही नहीं हुई थी। जबकि बैंक के डायरेक्टर ने जिलाध्यक्ष के अलावा कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर से मिलकर जीएम को बदलने की मांग की थी। कहा था कि अंबाला में एडिशनल यानी अतिरिक्त की जगह स्थाई जीएम लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस तफ्तीश में शामिल हुए 13 पीड़ित

बलदेव नगर शाखा में हुई चोरी के पांचवें दिन भी चोरों का खुलासा नहीं हो सका। हालांकि पुलिस को कुछ लीड मिली है और उसी पर काम कर रही है। उधर, बलदेव नगर में पुलिस की तफ्तीश में शुक्रवार तक करीब 13 पीड़ित अपने बयान दर्ज करवा चुके। इन पीड़ित में करनाल से भी एक उपभोक्ता शामिल हुआ था, वहीं पुलिस बैंक स्टाफ को भी बुलाकर जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। जबकि पांचवें दिन भी चोरी हुई राशि की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। अभी कि 11 पीड़ितों का पुलिस तफ्तीश में शामिल होना है। उसके बाद ही पुलिस चोरी का आंकलन कर सकेगी।
वर्जन
अभी पुलिस की तफ्तीश चल रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
इंस्पेक्टर संदीप, थाना प्रभारी बलदेव नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed