फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Charges framed against goods train loco pilot and assistant, threat of expulsion looming

Ambala News: मालगाड़ी के लोको पायलट व सहायक पर आरोप तय, निष्कासन की लटकी तलवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Charges framed against goods train loco pilot and assistant, threat of expulsion looming
अंबाला। 5500 करोड़ से तैयार किए गए आधुनिक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर 2 जून को हुए हादसे की प्राथमिक रिपोर्ट तैयार हो गई है। यह रिपोर्ट मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा तैयार की गई है। इस रिपोर्ट के तहत हादसे का जिम्मेदार मालगाड़ी के लोको पायलट, सह लोको पायलट और लोको इंस्पेक्टर को बताया गया है। इसलिए अब इन तीनों कर्मचारियों पर नौकरी से निष्कासन की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

वहीं सीआरएस द्वारा कुछ सुझाव भी इस प्रकार के हादसे को रोकने के लिए दिए गए हैं। इसके तहत इंजन में एक ऐसा यंत्र लगाने के निर्देश दिए गए हैं कि अगर लोको पायलट नींद में होने के बावजूद विजिलेंस कंट्रोल डिवाइस को दबाता है तो तुरंत इसकी जानकारी विभाग तक पहुंच जाए। वहीं रात को चलने वाली सभी ट्रेनों में लोको पायलट समय-समय पर इंजन में चढ़ कर जांच करेंगे और इसकी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को देंगे ताकि लापरवाही का खतरा न रहे और इंजन में तैनात लोको पायलट भी चौकस रहें कि बीच रास्ते में कभी भी और कहीं भी उनकी जांच हो सकती है।
विज्ञापन


2 जून रविवार तड़के लगभग चार बजे यह हादसा डीएफसीसीआईएल के अधीन बनाए गए न्यू सरहिंद रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ था। हादसे में एक के पीछे दूसरी मालगाड़ी टकराई थी और मालगाड़ी का इंजन मुख्य लाइन पर पलटने से स्पेशल ट्रेन नंबर 04681 कोलकाता-जम्मूतवी के एसएलआर और जरनल कोच को भी नुकसान हुआ था, हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं लगी थी। जबकि मालगाड़ी का इंजन पलटने से इसके अंदर सो रहे लोको पायलट व सह लोको पायलट घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए पटियाला के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं तुरंत कार्यवाही करते हुए मालगाड़ी के लोको पायलट, सह लोको पायलट और लोको इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया था और जांच की जिम्मेदारी रेलवे ने सीआरएस को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरएस की प्राथमिक रिपोर्ट आई है। इसमें डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर के निर्माण पर भी सवालिया निशान लगाया गया है। यह हादसा मालगाड़ी के लोको पायलट और सह लोको पायलट की वजह से हुआ था। इसलिए नौकरी से निष्कासन से इंकार नहीं किया जा सकता।



मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed