फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Educating students about mental health

Ambala News: छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Educating students about mental health
अंबाला। नागरिक अस्पताल के डॉ. जोगिंदर जसरत सिंह के मार्गदर्शन में केवी नंबर-1 में मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें डॉ. रतन सिंह ढिल्लों, प्रो. इकबाल और प्रो. गुरदेव ने विद्यार्थियों को अत्यधिक सोचना से बचने व पोषण का ध्यान रखने की सलाह दी। 11वीं की छात्राओं ने विचार व मिस संस्कृति ने कविता पेश की, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य अजीत यादव ने मनोदर्पण एप की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन


छात्रों को व्यायाम करने के लिए किया प्रेरित
नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत फिट इंडिया स्पोर्ट्स सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। इस दौरान कैडेट्स ने वार्म-अप, दौड़, आउटडोर खेल और व्यायाम में हिस्सा लिया। वक्ताओं ने युवाओं को नियमित व्यायाम करने और खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन


समाज में न्याय व समानता पर दिया जोर
बराड़ा। उगाला गांव के लाला अमी चंद मोंगा मेमोरियल कॉलेज ऑफ लॉ में महिला अपराधों की रोकथाम व कानूनी जागरूकता पर विशेष व्याख्यान हुआ। हरियाणा महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनुकंपा गर्ग ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की जबकि एडवोकेट अंजू शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। डॉ. गर्ग ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा कानूनों और अधिकारों की जानकारी दी। एडवोकेट अंजू शर्मा ने समाज में न्याय व समानता पर जोर दिया। कॉलेज चेयरमैन केएल सैनी व एमडी कमल-राहुल ने अतिथियों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed