फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two accused of bike theft arrested

Ambala News: बाइक चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Two accused of bike theft arrested
बराड़ा। पुलिस ने दादूपुर गांव से बाइक चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक अंग्रेज सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता बलजिंदर कुमार निवासी पंजैल गांव ने 11 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि 10 अक्तूबर को आरोपी अमन व उसके साथियों ने दादूपुर से उनकी बाइक चोरी कर ली थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गौरव और अमन कुमार को काबू किया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरीशुदा बाइक बरामद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


महिला का पर्स लूटने के दो आरोपी पकड़े
अंबाला सिटी। थाना बलदेव नगर पुलिस ने महिला का पर्स व मोबाइल लूटने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है। पीड़ित महिला ने 5 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रेम नगर के पास अज्ञात बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया। उसमें नकदी और मोबाइल फोन रखा था। एएसआई जसबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और साक्ष्यों की मदद से दो आरोपियों गांधी कॉलोनी निवासी महेश कुमार उर्फ मेसू और तारा अस्पताल निवासी विशाल उर्फ शीनू को काबू किया। संवाद
विज्ञापन


घर से चोरी करने का आरोपी रिमांड पर
अंबाला। थाना महेशनगर क्षेत्र के विकास पुरी इलाके में एक घर से नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि चोरी की गई रकम और वारदात में शामिल अन्य लोगों का सुराग लगाया जा सके। मुख्य सिपाही संजीव कुमार ने बताया कि संदीप निवासी विकासपुरी ने 12 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि 7 अक्तूबर को उनके घर में बैड की दराज से अज्ञात चोरों ने रकम चुरा ली। महेशनगर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए संभालखा गांव निवासी साहिल उर्फ लालू को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed