फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chaos in Central State Library

Ambala News: सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में अव्यवस्थाओं का आलम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Chaos in Central State Library
कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में अव्यवस्थाओं का आलम है। इस लाइब्रेरी में लगभग एक हजार छात्र पढ़ाई करते हैं और कई छात्र सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करते हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यह लाइब्रेरी राम भरोसे चल रहा है जबकि वो सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक परीक्षा की तैयारी में लगे रहते हैं। छात्रों को आरोप है कि लाइब्रेरी में सहायक नहीं है, लाइब्रेरी में कुर्सियां टूटी हुई हैं। इस के साथ वाटर कूलर में मिट्टी जमा है और छात्र इस मिट्टी वाले पानी को पीने के लिए मजबूर हैं, यहां तक की शौचालय में दीवार से टाइल टूट कर नीचे गिर रही हैं। वाशबेसिन के पाइप टूटे हैं।
विज्ञापन

शौचालय की शीट भी टूटी है और लाइब्रेरी में सफाई समय पर नहीं होती। इस कारण गंदगी रहती है। इन अव्यवस्थाओं के लिए छात्रों ने शिकायत भी की, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:8
वाटर कूलर में गंदगी
बीहटा गांव निवासी राजिंद्र सिंह ने बताया कि वह कालेज से पास आउट है और लाइब्रेरी में सरकारी नौकरी के लिए पेपर की तैयारी कर रहा है। वाटर कूलर में मिट्टी जमा है, इस कारण छात्र गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, अगर कोई छात्र बीमार हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
फोटो: 9
शौचालय की टूटी शीट
मिठापुर गांव निवासी कार्तिक ने बताया कि लाइब्रेरी में एचएससीसी की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह रोजाना लाइब्रेरी में सुबह नौ बजे आता है और दोपहर तक पढ़ाई करता है। लाइब्रेरी के शौचालय की शीट बहुत दिनों से टूटी है। इसकी कोई सुध नहीं ले रहा।
फोटो: 10
दीवार से गिरी टाइलें
कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार ने बताया कि वह लाइब्रेरी में रोजाना दो से तीन घंटे पढ़ाई करता है, वहीं शौचालय में दीवार से टाइलें टूट कर नीचे गिर रही हैं।
फोटो: 11
लाइब्रेरी में नहीं सहायक
संभालखी निवासी शुभम ने बताया कि लाइब्रेरी में पिछले कई दिनों से सहायक नही है। इस कारण लाइब्रेरी में अनुशासन नहीं है और न ही कोई पूछने वाला है। सब अपनी मर्जी कर रहे हैं।
फोटो: 12
छह महीने पहले आई कुर्सियां, टूटी
शाहपुर निवासी गौरव ने बताया कि करीब छह महीने पहले लाइब्रेरी में नई कुर्सियां आई थी जोकि कुछ दिनों में ही टूट गई। ऐसे में घटिया सामान को लेकर भी छात्रों में रोष है।
वर्जन
लाइब्रेरी में स्टाफ की कमी है, जो स्टाफ पहले लगाया गया था, उनका तबादला हो गया है। जल्द ही छात्रों की समस्याओं को दूर करवा दिया जाएगा। वहीं सफाई की समस्या को भी दुरुस्त करवाया जाएगा।

डॉ. देसराज बाजवा, उपप्राचार्य, राजकीय कालेज, अंबाला छावनी।

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed