फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   chandigarh railway track is now double

चंडीगढ की दूसरी रेलवे लाइन के ट्रायल के लिए यात्रियाों ने 9 घंटे झेली परेश्ाानी

Tue, 06 Oct 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Tue, 06 Oct 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
chandigarh railway track is now double

अंबाला-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक पर दूसरी लाइन के नॉन इंटरलॉकिंग वर्क की वजह से सोमवार को रेलवे यातायात करीबन नौ घंटे बंद रहा। अंबाला कैंट स्टेशन पर भी ब्लाक होने की वजह से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल व उत्तराखंड की ओर जाने वाली ट्रेनें भी बहुत ज्यादा प्रभावित रही। इस दौरान जहां दैनिक यात्री तो परेशान हुए, वहीं लांग रूट के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। 17 ट्रेनें रद रही, जबकि 20 ट्रेनें आंशिक रूप से रद रही, लांग रूट की 14 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए। जबकि 13 ट्रेनों के टाइम में बदलाव कर दिया गया। शाम को रेलवे ने साढ़े पांच बजे अंबाला कैंट जक्शन-चंडीगढ़ ट्रैक को ओके किया, जिसके बाद देर शाम से ट्रेनों का आवागमन सुचारू हो गया।

विज्ञापन

इसलिए था मेगा ब्लाक

दरअसल, अंबाला से चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक को डबल करने की परियोजना के तहत पहले चरण में अंबाला से पंजाब के दप्पर तक ट्रैक को डबल कर दिया गया है। इस ट्रैक को डबल करने के बाद सोमवार को इस ट्रेक पर फाइनल नॉन इंटरलॉकिंग वर्क किया गया। इस वर्क के बाद अंबाला से चंडीगढ़ तक रेलवे अफसरों ने शाम को स्पेशल ट्रेन को इस नए ट्रैक पर चलाकर विंडो इंस्पेक्शन भी किया। रेलवे अफसरों की ये टीम जल्द ही अंबाला रेल मंडल को सर्टिफिकेट जारी करेगी, जिसके बाद दूसरे ट्रैक को शुरू कर दिया जाएगा। सोमवार को इसी काम के चलते सुबह करीबन साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक अंबाला कैंट से चंडीगढ़ के बीच मैगा ब्लाक रखा गया।

विज्ञापन

इस तरह हुए दैनिक यात्री परेशान

हालांकि मेगा ब्लाक सिर्फ अंबाला से चंडीगढ़ रेलवे ट्रेक पर था। लेकिन ब्लाक के हिस्से में चूंकि अंबाला कैंट स्टेशन का जंक्शन प्वाइंट भी शामिल था। इसलिए अंबाला से अमृतसर, अंबाला से पटियाला व अंबाला से दिल्ली और अंबाला से सहारनपुर रूट को भी अस्थाई रूप से बंद करना पड़ा। इस वजह से सबसे ज्यादा वे दैनिक यात्री परेशान हुए जो रोजाना अपने रोजगार के लिए अंबाल से कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, पटियाला, राजपुरा, लुधियाना, सरहिंद, चंडीगढ़, जगाधरी व सहारनपुर जाते हैं। ये दैनिक यात्री आज बहुत ज्यादा परेशान हुए। दैनिक यात्री कुलभूषण अग्रवाल, पंकज रस्तोगी, हेमंत बिंद्रा, गुरदीप बेदी, रंजीत वालिया, सौरभ शुक्ला व जितेंद्र सिंह ने बताया कि आज मेगा ब्लाक होने की वजह से उन्हें मजबूरन बस का किराया खर्च अपने काम पर जाना पड़ा और वापस आना पड़ा। उनके अनुसार रेलवे को ऐसे काम सरकारी छुट्टी या रविवार के दिन करना चाहिए, ताकि दैनिक यात्री तो परेशान न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह परेशान हुए लंबे रूट के यात्री

इस ब्लाक की वजह से रेलवे ने  लांग रूट की 14 ट्रेने डायवर्ट कर दी, जबकि 13 ट्रेनों को घंटों लेट किया गया। लेकिन रेलवे की इस व्यवस्था ने लांग रूट की यात्रा करने वाले यात्रियों को खासा परेशान किया। अमृतसर, बठिंडा, जम्मू से आने वाली गाडिय़ों को वाया लुधियाना-धुरी-जाखल-हापुड़-मुरादाबाद से होते हुए आगे गंतव्यों तक निकाला गया। जबकि ये तमाम ट्रेनें सीधे अंबाला कैंट स्टेशन से होते हुए आगे निकलती थी। मगर सोमवार को रेलों का ये डायवर्जन काफी लंबे रूट का रहा। जिस वजह से इस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को दस से बारह घंटे अतिरिक्त ही ट्रेनों में बैठकर सफर करना पड़ा। उधर, अंबाला कैंट में लांग रूट सोमवार को यात्रा करने वाले तमाम यात्रियों ने अपनी टिकट रद करवाई। इसी वजह से सोमवार को टिकट कैंसिल करवाने वाली खिड़कियों पर भी खासी भीड़ लगी रही। 


बस स्टैंड पर रही जबरदस्त मारामारी

इस दौरान अंबाला कैंट बस स्टैंड पर जबरदस्त मारामारी बनी रही। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सारा रश सुबह से लेकर देरशाम तक बस स्टैंड पर ही टूटा रहा। इस दौरान बसों में लोगों ने ठूस ठूसकर यात्रा की। हालांकि इस दौरान यात्रियों को सफर में दिक्कत हुई, लेकिन फिर भी मजबूरी में लोगों ने बसों में यात्रा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed