{"_id":"576d8cda4f1c1b5d48b482fe","slug":"chairman-and-vice-chairman-may-be-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनना तय! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनना तय!
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
सीएम से मिलने पहुंचे पार्षद व अन्य।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका नारायणगढ़ में भाजपा का चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनना तय दिख रहा है। इसके लिए जहां अभी से जोड़तोड़ हो रही है, वहीं राज्यमंत्री एवं हलके के विधायक नायब सैनी के नेतृत्व में नपा के सभी पंद्रह वार्डों के पार्षदों ने शुक्रवार को सीम मनोहर लाल से मुलाकात की। ऐसे में अब राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो चुकी हैं, जबकि माना जा रहा है कि अगले माह इनके चुनाव भी हो सकते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नपा के सभी पार्षदों ने अपने अधिकार राज्यमंत्री एवं क्षेत्र के विधायक को सौंप दिए हैं। ऐसे में अब यह स्पष्ट हो चला है कि इन दोनों पदों पर सर्वसम्मति बन जाएगी, वहीं नायब सैनी आशीर्वाद के बहाने सभी पार्षदों को सीएम से मिलवा भी लाये हैं।
बता दें कि नारायणगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन की कुर्सी इस बार अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है। इस वर्ग से इस बार 4 पार्षद नपा हाउस पहुंचे जिनमें से वार्ड 5 के पार्षद श्रवण कुमार जहां दूसरी बार जीत कर आए हैं वहीं 9 से राखी देवी, 10 से जगदीप कौर व 12 से परविंद्र कौर पहली बार पार्षद चुनी गई हैं।
विज्ञापन
चेयरमैन पद के लिए सरगर्मियां उस समय तेज हो गई जब स्थानीय विधायक व राज्यमंत्री नायब सैनी ने सभी 15 पार्षदों व अपने कुछ खास सिपहसलारों को अपने चंडीगढ़ आवास पर बुला भेजा। बताया जाता है कि मंत्री ने बारी बारी से सभी पार्षदों को अपने कक्ष में बुला उनकी नब्ज टटोली व शहर के विकास को लेकर चर्चा की। पार्षदों का मन टटोलने के बाद राज्यमंत्री सभी पार्षदों को मुख्यमंत्री आवास पर ले गए, जहां मुख्यमंत्री से सभी नवनिर्वाचित 15 पार्षदों का परिचय कराया गया। मुख्यमंत्री ने सभी पार्षदों को बधाई देने के साथ-साथ ईमानदारी से कार्य करने की बात भी कही। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह के शुरू में ही चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद पर ताजपोशी हो सकती है।