फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CET: There will be an examination to make arrangements for the administration as well

सीईटी : प्रशासन के लिए भी व्यवस्था बनाने की होगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
CET: There will be an examination to make arrangements for the administration as well
CET: There will be an examination to make arrangements for the administration as well - फोटो : Ambala
अंबाला। आज और कल दो दिन होने वाली सीईटी परीक्षा के लिए व्यवस्था बनाना विभागीय अधिकारियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। जिले में बनाए गए 29 परीक्षा केंद्रों पर करीब 45 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हालांकि परिवहन विभाग व्यवस्था बनाने के सरकारी व निजी 52 बसें संचालित करेगा लेकिन इसी बीच यमुनानगर के बिलासपुर स्थिति ऐतिहासिक कपालमोचन मेले को लेकर भी बस स्टैंड पर पंजाब व हिमाचल से आने वाले भक्तों का आना शुरू हो गए हैं। ऐसे में आम यात्रियों के लिए भी उनके रूटों पर बसों की व्यवस्था करनी है।
विज्ञापन

कपालमोचन मेले के बीच 5 व 6 नवंबर को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट-सीईटी की परीक्षा है। परीक्षा केंद्रों को लेकर भले ही तमाम तैयारी हो गई हों लेकिन परिवहन विभाग के लिए सभी रूटों पर विशेष बसों की व्यवस्था करना किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं निशुल्क यात्रा को लेकर 2716 युवा रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। बता दें कि सीईटी ग्रुप सी के तहत दो चरणों में परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। प्रात: कालीन सत्र सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक तथा सायं कालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से लेकर सायं 4:45 बजे तक परीक्षा होगी। शुक्रवार देररात तक रोडवेज विभाग के अधिकारियों की मीटिंग का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

कतारों में घंटों लगकर अभ्यर्थियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
रोडवेज की निशुल्क यात्रा का लाभ उठाने के लिए बस स्टैंडों पर लगे हेल्प डेस्क पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा रहा। आखिरी दिन होने के कारण बड़ी संख्या में युवक व युवतियां पहुंची और बसों में सीट नंबर बुक करवाएं। नजारा ऐसा था कि लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। करीब एक-एक घंटा लाइनों में लगकर नंबर आया। विभाग के मुताबिक करीब 2716 युवाओं ने निशुल्क यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जबकि युवतियों ने अपने साथ एक परिवार के सदस्य की बुकिंग करवाई। उधर, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के लिए जिलाधीश एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जिले में 5 व 6 नवंबर को करवाए जाने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट-सीईटी को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए धारा 144 के आदेश जारी किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर लगाई धारा 144
रात्रि ठहराव के लिए धर्मशालाओं व सामुदायिक भवनों में बनाई व्यवस्था
अभ्यर्थियों के रात्रि ठहराव के लिए धर्मशालाओं एवं सामुदायिक भवनों की व्यवस्था की गई है। बाकायदा इन व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने के लिए अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। अंबाला शहर में रात्रि ठहराव के लिए सामुदायिक भवन सेक्टर-1, सेक्टर-7, सेक्टर-8, 9 व 10, विकास विहार, प्रेमनगर नजदीक गुरुद्वारा साहिब, जग्गी कॉलोनी नजदीक जैन मंदिर, दुर्गानगर नसीरपुर नजदीक शनिदेव मंदिर, सद्दोपुर स्थित सामुदायिक भवन, जडौत रोड़ सूर्या कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, सामुदायिक भवन सौंडा, सामुदायिक भवन सिंगावाला नजदीक पार्क, सामुदायिक भवन कांवला, सामुदायिक हाल शांति निकेतन कॉलोनी, मंढौर स्थित सामुदायिक भवन, सामुदायिक भवन सुल्तानपुर व सामुदायिक भवन काकरू में व्यवस्था की गई है। इन धर्मशालाओं की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए नगर निगम के सीपीओ अनिल राणा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
छावनी में धर्मशालाओं की व्यवस्था के लिए परिषद सचिव नोडल अधिकारी
अंबाला छावनी में अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों के लिए धर्मशालाओं एवं सामुदायिक भवनों की व्यवस्था की गई है। इन धर्मशालाओं एवं सामुदायिक भवनों में रैन बसेरा, वाल्मीकि धर्मशाला नजदीक गुरुद्वारा साहिब एवं खेड़ा विलेज टुंडला, पंजाबी कम्यूनिटी सेंटर धर्मशाला विलेज बोह, गुरु गोबिंद सिंह कम्यूनिटी सेंटर बोह-बब्याल, महाराणा प्रताप धर्मशाला विलेज बब्याल, हरिजन धर्मशाला विलेज कलरेहड़ी, कश्यप धर्मशाला बोह, वाल्मीकि चौपाल कलरेहड़ी, कम्यूनिटी सेंटर बोह, आंबेडकर भवन (धर्मशाला) बब्याल, धर्मशाला टुंडला मंडी, रामदासिया धर्मशाला कलरेहड़ी, धर्मशाला विलेज बोह व आंबेडकर धर्मशाला बब्याल शामिल हैं। इन धर्मशालाओं की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए नगर परिषद अंबाला छावनी के सचिव राजेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बराड़ा में भी अभ्यर्थियों व अभिभावकों के लिए धर्मशालाओं की व्यवस्था की गई है। जिसमें लाला लाजपतराय भवन बराड़ा, अग्रवाल धर्मशाला बराड़ा, जैन धर्मशाला बराड़ा व सामुदायिक केन्द्र पुराना नगरपालिका कार्यालय शामिल है। इन धर्मशालाओं की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए नगरपालिका बराड़ा के सचिव मोहन लाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
फोटो नंबर - 13
बहन के लिए करवाने पहुंचा रजिस्ट्रेशन
बहन महिमा का पिहोवा में सेंटर बना है। निशुल्क यात्रा के लिए उसकी जगह वह आया है ताकि लाइन में लगकर परेशानी न झेलनी पड़े। सुबह काउंटर खुलने के चंद मिनट बाद ही पहुंच गया था लेकिन भीड़ ही काफी थी।
-विशाल, मिलाप नगर
फोटो नंबर - 14
रिटायर्ड सूबेदार के लिए बेटा पहुंचा रजिस्ट्रेशन करवाने
पिता 45 वर्षीय गुनपाल आर्मी से बतौर सूबेदार रिटायर्ड है। उनकी परीक्षा के लिए सुबह ही पहुंच गया था। करीब आधा घंटा लाइन में इंतजार करने के बाद नंबर आया है। अब वह आराम से सफर कर परीक्षा केंद्र तक पहुंच जाएंगे।
-मोहित, बब्याल
फोटो नंबर - 15
पिछले तीन साल से कर रहा तैयारी
वह लालडू के निजी स्कूल में शिक्षक है। पिछले तीन साल से तैयारियां कर रहा है कि सरकारी जॉब मिल जाए। अब रेवाड़ी में परीक्षा देने के बाद किस्मत अजमाने का फिर मौका मिलेगा।

-भारत, सेक्टर-9 अंबाला शहर
कपालमोचन मेला और सीईटी की परीक्षा के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। अभ्यर्थियों के लिए 52 बसें निर्धारित की गई है। जबकि जरूरत पड़ने पर और व्यवस्था कर दी जाएगी।
- अश्वनी डोगरा, जीएम, रोडवेज अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed