फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cement barricades were erected along the lines of the farmers' protest.

Ambala News: किसान आंदोलन की तर्ज पर लगाए सीमेंट के बैरिकेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cement barricades were erected along the lines of the farmers' protest.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर शुक्रवार को किसान आंदोलन जैसा ही माहौल दिखाई दिया। हरियाणा में अंबाला की पुलिस ने सीमेंट और लोहे के बैरिकेड लगाकर किसानों को रोकने की तैयारी की थी तो दूसरी तरफ पंजाब पुलिस भी तैनात दिखाई दी।
दोपहर लगभग 1 बजे कौमी इंसाफ मोर्चा की जत्थेबंदियां पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर पहुंच गईं। मोर्चा के साथ 300 से अधिक पंजाब के किसान व अन्य लोगों ने बॉर्डर पर ही मोर्चा लगा लिया। यह देखकर हरियाणा-पंजाब पुलिस प्रशासन की धड़कनें बढ़ती दिखाई दीं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से पंजाब और जम्मू कश्मीर तक जाने वाले लोगों को अंबाला पुलिस ने चंडीगढ़ और पंचकूला राजमार्ग के माध्यम से निकाला।
विज्ञापन

इस दौरान चंडीगढ़ राजमार्ग पर यातायात का काफी बोझ बढ़ दिया। आम तौर पर दिल्ली चंडीगढ़ राजमार्ग पर 65 से 70 हजार वाहनों का आवागमन होता है पर शुक्रवार को 1.50 लाख से भी अधिक वाहन इस राजमार्ग से गुजरे। पांच घंटे तक मोर्चा के साथ आईं जत्थेबंदियों के समक्ष नारेबाजी और भाषण का दौर चला, इसके बाद शाम पांच बजे सरकार से वार्ता के बाद किसान पंजाब लौट गए। वहीं किसान अंबाला से होते हुए दिल्ली कूच न कर जाएं इसके लिए अंबाला पुलिस ने भी काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया हुआ था। इसके साथ ही हरियाणा पंजाब के राजपुरा की मुख्य सीमाओं के साथ लिंक मार्गों पर पुलिस का पहरा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोर्चा में पटियाला से आए गुरदयाल सिंह ने बताया कि कई वर्षों से हम बंदी सिखों को सरकार से रिहा करने की मांग कर रहे हैं पर हमारी एक नहीं सुनी जा रही है। इसी प्रकार पटियाला के बाखर सिंह ने बताया कि वह मोर्चा में सुबह 10 बजे पहुंच गए थे। इस मोर्चे को फतह दिलानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed