{"_id":"683b4fb9c2348b722d0a5767","slug":"celebrated-the-anniversary-of-siddha-baba-lal-das-maharaj-ambala-news-c-36-1-sknl1017-143662-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मनाया सिद्ध बाबा लाल दास महाराज का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मनाया सिद्ध बाबा लाल दास महाराज का वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
अंबाला छावनी के बोह स्थित श्री बाबा लालदास महाराज के वार्षिक उत्सव पर आयोजित मेले में संतों क
अंबाला। बोह स्थित श्री श्री 108 सिद्ध बाबा लाल दास महाराज का वार्षिक उत्सव मेला और संत समागम मनाया। इस दौरान दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दिन में पंजाबी गायक विक्की धारीवाल ने अपने गीतों से लोगों को मनोरंजन किया।
रामायण पाठ का आरंभ किया गया था। शनिवार की सुबह रामायण पाठ का भोग डाला गया। भोग के बाद हवन किया गया। इस हवन में संतों और पदाधिकारियों द्वारा आहुतियां डाली गई।वहीं हरिद्वार से आए पंडितों द्वारा भगवान भोलेबाबा का रूद्राभिषेक किया गया।आरती के बाद दोपहर को श्रद्धालुओं के लिए लंगर बरताया गया। इसके बाद शाम को कुश्ती का आयोजन किया गया।
इसके साथ ही यह वार्षिक उत्सव मेला महंत स्वामी प्रकाश मुनि महाराज उदासीन और डाॅ महंत स्वामी श्रवण मुनि महाराज उदासीन ठाकुर द्वारा उदासीन आश्रम के सानिध्य में करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
बाबा लाल दास महाराज के मेले की मान्यता
वार्ड नंबर तीन के पार्षद मोहित कौशिक और सुभाष शर्मा ने बताया कि बोह क्षेत्र प्राकृतिक आपदाओं के चलते कई बार तबाह होता रहा। पहले बोह गांव से टांगरी नदी बहती थी। इसी परेशानी को देखते हुए बाबा लाल दास महाराज ने इस जगह पर साधना की और जल समाधि ली। उनके द्वारा जल समाधि लिए जाने के बाद टांगरी नदी का बहाव गांव की दूसरी तरफ मुड़ गया। बाबा लाल दास महाराज की कृपा से यहां पर कभी टांगरी से आने वाली बाढ़ का प्रकोप नहीं होता। और न ही फसल के समय ओलावृष्टि व टिड्डी दल यहां पर कोई प्रकोप नहीं होता। तब से लेकर आजतक गांव इन तीन विपत्तियों से दूर है। यह बाबा जी की ही कृपा है।