फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Celebrated Lohri with enthusiasm, pledged to take Punjabi society forward

Ambala News: उत्साह के साथ मनाया लोहड़ी पर्व, पंजाबी समाज को आगे ले जाने का संकल्प लिया

Sun, 11 Jan 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 11 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Lohri with enthusiasm, pledged to take Punjabi society forward
अंबाला सिटी। श्री अरूट महाराज की वाटिका में रविवार को राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के प्रकल्प पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा की ओर से 12वां लोहड़ी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। लोहड़ी पर्व के लिए वाटिका को पूरी तरह से सजाया गया। पर्व को लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थी। इस पर्व पर पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में अमर उजाला सहयोगी रहा। पारिवारिक मिलन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर समाजसेवी हरीश चड्ढा ने शिरकत की, उनके साथ हरीश मदान विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने की। सभी अतिथियों का स्वागत शॉल भेंटकर और गुलदस्ते देकर किया गया, इसके साथ ही बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कथक अकादमी के बच्चों ने...मुझे रंग दे...मेरे ढोलना...कैसी मुरली बजाई घनश्याम...गीत पर सुंदर प्रस्तुतियां दी, इसके साथ ही लड़कियों ने भांगड़ा की प्रस्तुति से कार्यक्रम में जोश भर दिया। कार्यक्रम में पंजाबी समाज को आगे ले जाने का संकल्प लिया। इस दौरान पंजाबी बिरादरी विकास सभा के प्रधान संदीप सचदेवा, महासचिव अरुण मेहंदीरत्ता, कोषाध्यक्ष कंवल थापर मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजकों में अश्वनी ढींगरा, दीपक बत्रा, सतीश कालड़ा, संजय चोपड़ा, सुमित बजाज शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सचदेवा अधिवक्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोहड़ी पर्व के गीतों को गाया गया, इसमें विशेष तौर पर सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कौन विचारा हो.. की बोली से भी लोहड़ी जलाई गई, इसके साथ ही सभी लोगों ने जलती हुई लोहड़ी में तिल, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित करते हुए लोहड़ी पर्व मनाया। पंजाबी समाज की नई पीढ़ी को अपने पर्व त्योहारों से रूबरू कराने का यह कार्यक्रम एक मौका है। सभी परिवार लोहड़ी पर एकत्रित होते हैं। खुशियां मनाने के साथ एक दूसरे के लिए कामना करते हैं कि सभी आगामी जीवन में ऊंचाइयों को छुएं। समाज को जोड़ने की यह एक पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण मेहंदीरत्ता, महासचिव।

एक विकसित समाज उसकी मजबूत संस्कृति से बनता है। लोहड़ी पर्व पर परिवारों का मिलना इसी का एक प्रमुख अंग है। 11 वर्ष से संगठन यह कार्यक्रम आयोजित करता आया है। हम सभी से मिलकर खुश होते हैं और नए संकल्पों के साथ आगे अपनी दिशा तय करते हैं।

- कंवल थापर, कोषाध्यक्ष

पंजाबी समाज का योगदान देश के विकास में अहम रहा है। इतिहास में समाज ने एकरूपता को प्रदर्शित किया है। लोहड़ी पर सभी पंजाबी परिवार एक दूसरे से मिलते हैं। समाज का यह जुड़ाव देखते ही बनता है। नई संकल्प के साथ साल में खुद को व समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी के तहत यह कार्यक्रम संगठन हर साल आयोजित करता आया है।
- संदीप सचदेवा अधिवक्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed