फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CBSE will give advice to remain stress free in exams

Ambala News: परीक्षा में तनाव मुक्त रहने को सीबीएसई देगा परामर्श

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
CBSE will give advice to remain stress free in exams

विज्ञापन
अंबाला सिटी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को तनावमुक्त रखने के लिए सीबीएसई की ओर से परामर्श दिया जाएगा।
एक फरवरी से सीबीएसई वार्षिक मनो सामाजिक परामर्श सेवा शुरु की जाएगी। यह सेवा 4 अप्रैल तक जारी रहेगी। इस पहल का उद्देश्य परीक्षा से संबंधित तनाव को कम करना और छात्रों को उनकी सैद्धांतिक परीक्षाओं की तैयारी में सहायता करना है। यही नहीं यह सेवा दो चरणों में निशुल्क प्रदान की जाएगी। इसका आयोजन परीक्षाओं से पहले, उनके दौरान और परिणामों की घोषणा के बाद भी किया जाएगा।
विज्ञापन

----------
परामर्श सेवाओं की यह होगी मुख्य विशेषताएं
- 24 घंटे पूरे सप्ताह तक इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) टोल फ्री सेवा उपलब्ध रहेगी। यह सेवा 1800-11-8004 पर उपलब्ध होगी। इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों में 24 घंटे सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें तनाव मुक्त परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव, समय और तनाव प्रबंधन तकनीक, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर (एफएक्यूएस) और महत्वपूर्ण सीबीएसई संपर्क जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
टेली परामर्श सेवाएं
इस सेवा में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्य, काउंसलर, विशेष शिक्षक और मनोवैज्ञानिक सहित 66 प्रशिक्षित पेशेवर की एक टीम छात्रों को स्वैच्छिक सहायता प्रदान करेगी। ये सेवाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होंगी। इस सेवा में 51 काउंसलर भारत में स्थित हैं जबकि 15 काउंसलर नेपाल, जापान, कतर, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात से जुड़ेंगे।
-----
पॉडकास्ट, ऑडियो विजुअल सामग्री
तनाव प्रबंधन तैयारी की रणनीति और मानसिक स्वास्थ्य को संबोधित करने वाले द्विभाषी पॉडकास्ट, वीडियो संसाधन सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.cbse.gov.in) पर उपलब्ध होंगे।

---
वर्जन--------
आगामी 15 फरवरी से सीबीएसई दसवीं व बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। इसको लेकर सीबीएसई वार्षिक मनो-सामाजिक परामर्श का आयोजन एक फरवरी से शुरु होगा। यह परामर्श 4 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसमें परीक्षा से पूर्व, परीक्षा के दौरान और परिणाम के बाद तनावमुक्त रखने के लिए परामर्श दिया जाएगा।
- प्रशांत मुंजाल, जोनल प्रधान, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed