फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Caught making fake e ticket

अंबाला: आईआरसीटीसी वेबसाइट पर दो आईडी से बना रहा था रेल टिकटें, सीआईबी टीम ने दबोचा

Sun, 05 Sep 2021 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Sep 2021 12:53 AM IST
सार

आरोपी के पास आईआरसीटीसी की एजेंट आईडी भी थी लेकिन पैसों के लालच में अपनी आईडी के अलावा एक अन्य आईडी के सहारे नियमों की अनदेखी करते हुए आरोपी ई-टिकटों की कालाबाजारी कर रहा था।

विज्ञापन
Caught making fake e ticket
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआरसीटीसी वेबसाइट का दुरुपयोग कर ई-टिकट बनाने वाले व्यक्ति को छावनी रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ सीआईबी टीम ने यमुनानगर से दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से लगभग 43 हजार रुपये की 40 ई-टिकट बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान कृष्ण नगर निवासी 41 वर्षीय ब्रह्मदत्त मिश्रा के तौर पर हुई है। इससे एक दिन पहले टीम ने अंबाला के शहजादपुर स्थित धनाना गांव से एक आरोपी के पास से करीब 41 हजार रुपये की 54 टिकटें बरामद की थी।

विज्ञापन


सीआईबी टीम इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि यमुनानगर में एक व्यक्ति आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ई-टिकट बनाकर कालाबाजारी कर रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम सहित यमुनानगर में राधे अटल सेवा केंद्र पर छापा मारा गया। छापे के दौरान आरोपी के कब्जे से 42 हजार 581 रुपये की 40 ई-टिकट बरामद हुई। इसमें 6 हजार 52 रुपये की ई-टिकटों पर यात्रियों ने सफर करना था और 36 हजार 528 रुपये की 34 ई-टिकटों पर यात्री सफर कर चुके थे।
विज्ञापन


आरोपी के पास आईआरसीटीसी की एजेंट आईडी भी थी लेकिन पैसों के लालच में अपनी आईडी के अलावा एक अन्य आईडी के सहारे नियमों की अनदेखी करते हुए आरोपी ई-टिकटों की कालाबाजारी कर रहा था। आरोपी का लैपटॉप जब्त कर लिया गया है ताकि टिकटों से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी हासिल की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed