फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   cashier of the electricity corporation was shoot and looted a bag full of cash

आतंक: बिजली निगम के कैशियर को दिनदहाड़े गोलियां मार नकदी से भरा बैग लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
cashier of the electricity corporation was shoot  and looted a bag full of cash
अंबाला। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के कैशियर को गोली मारकर नकाबपोश बदमाश नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। छीने गए बैग में 89 हजार 362 नकदी के साथ 2.36 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) भी थे। बब्याल के पावर हाउस के पास दिनदहाड़े हुई इस वारदात में दो गोलियां लगने के बावजूद जख्मी हालत में कैशियर ऑफिस पहुंच गया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत गंभीर होने के बाद चिकित्सकों ने घायल को पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

एक छाती पर तो दूसरी पेट पर लगी गोली
बिजली निगम की ओर से ईपे के जरिये गौरव कुमार को कैशियर के पद पर रखा हुआ है। वह बब्याल सब डिवीजन में कैश कलेक्शन का काम देखता है। शुक्रवार को भी वह कैश लेकर वापस लौट रहा था। पूरी राशि उसे डिफेंस कॉलोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में जमा करवानी थी। बब्याल पावर हाउस के पास भूर मंडी में जैसे ही वह दोपहर बाद करीब 3 बजकर 40 मिनट पर पहुंचा तो दो नकाबपोश बदमाशों ने गौरव को रोक लिया। वे लूट के इरादे से पहले ही बीच सड़क पर खड़े थे। गौरव भी बदमाशों को लेकर उनके इरादे भांप गया था। मगर इससे पहले वह उनसे बच सके बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। शाहाबाद के रहने वाले गौरव को एक गोली पेट व दूसरी छाती पर लगी। इसके बाद बदमाश गौरव से बैग छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

दो गोलियां लगने के बाद भी पहुंचा ऑफिस
भूरमंडी के पास दो गोलियां लगने के बावजूद गौरव ने हिम्मत दिखाई। एक बार तो वह गोलियां लगने के कारण नीचे गिर गया था। फिर भी किसी तरह लहूलुहान हालत में बिजली निगम के ऑफिस पहुंच गया। यहां आकर ही उसने अपने साथ हुई लूट की पूरी वारदात के बताया। यह बात सुनते ही दूसरे कर्मचारी भी घबरा गए। उधर पुलिस को भी वारदात की भनक लग गई। तब भूरमंडी के पास भारी पुलिस बल जांच के लिए पहुंच गया। थोड़ी देर बाद ही एसपी अभिषेक जोरवाल खुद मौके पर आए। उन्होंने इस वारदात को सुलझाने के लिए सीआईए व संबंधित थाना पुलिस को जांच की जिम्मेदारी दी। साफ कहा कि यह वारदात जल्द सुलझनी चाहिए। इसके लिए स्पेशल टीम का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडी के साथ नकदी भी छीन ले गए बदमाश
कैशियर गौरव कुमार को गोलियां मारने के बाद बदमाश जो बैग छीनकर ले गए उसमें नकदी के साथ करीब अढ़ाई लाख के डीडी भी थे। एसडीओ की ओर से महेशनगर पुलिस को दी गई शिकायत में बदमाशों द्वारा कैशियर से छीने गए बैग में 89362 रूपये की नकदी व 236236 रूपये के डिमांड ड्राफ्ट भी होने की बात कही गई है। इसी आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बदमाशों को यह मालूम था कि गौरव रोज बैंक में कैश जमा करवाने जाता है। इसी वजह से वे रास्ते में उसका इंतजार कर रहे थे। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पहचान के तुरंत बाद ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सतीश कुमार, थाना प्रभारी, महेश नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed