{"_id":"68a9f180bb8a7eb93f0116a6","slug":"cash-worth-rs-260-lakh-and-four-mobile-phones-recovered-from-three-cyber-thugs-ambala-news-c-36-1-sknl1017-148311-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तीन साइबर ठगों से 2.60 लाख की नकदी और चार मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तीन साइबर ठगों से 2.60 लाख की नकदी और चार मोबाइल बरामद
Sat, 23 Aug 2025 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। फर्जी शेयर मार्केटिंग के जरिये मोटे मुनाफे का लालच देकर महिला से 3.20 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने तीन और साइबर ठगों को काबू कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 14 अगस्त को अजमेर निवासी गोबिंद को काबू कर 10 दिन के रिमांड पर लिया था, उसके जरिये मुम्बई की साकेत बिल्डिंग निवासी आशीष कोठरी व चेतन को भी काबू कर लिया था। आरोपियों से 2.60 लाख की नकदी व चार मोबाइल बरामद करने के बाद शनिवार गोबिंद को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि आशीष व चेतन को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अभी तक 24 आरोपियों को काबू कर 62 लाख रुपये, मोबाइल व अन्य सामान बरामद कर चुकी है।
राजस्थान के अजमेर में बना रखा था आरोपियों ने मुख्य ठिकाना
साइबर क्राइम थाना के निरीक्षक विनोद कुमार ने बतलाया कि आरोपी आशीष कोठारी व चेतन को भी मुम्बई से गिरफ्तार कर मुम्बई कोर्ट से 4 दिन का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया था, उसके बाद आरोपियों के मुख्य ठिकाना राजस्थान के अजमेर से 2.60 लाख रुपये व 4 मोबाइल फोन बरामद किए थे। इस मामले में पीड़ित महिला ने 20 अप्रैल 2024 को साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई थी।