फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cash swung by putting chilli powder in the eyes of a young man selling guava on the street

रेहड़ी पर अमरूद बेच रहे युवक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल झपटी नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cash swung by putting chilli powder in the eyes of a young man selling guava on the street
रेहड़ी पर अमरूद बेच रहे युवक की आंखों में तीन युवकों ने मिर्ची पाउडर डाल दिया और दो हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। बलदेव नगर पुलिस ने मामले में तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला किया है। पुलिस को दी शिकायत में मोती नगर शहर निवासी महक सिंह उर्फ यादराम ने बताया कि वह और उसका बेटा मनबीर दोनों अलग-अलग रेहड़ी पर अमरूद बेचते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह और उसका बेटा अमरूद की रेहड़ी लेकर मनमोहन नगर में अमरूद बेच रहे थे। उसका बेटा रेहड़ी लेकर उससे कुछ आगे दूसरी तरफ चला गया। तभी गली में तीन लड़के आए और उसके बेटे के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान उनमें से एक युवक ने उसके बेटे मनबीर की आंखों में लाल मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद तीनों युवक उससे दो हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। स्नैचिंग की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। शिकायत के बाद बलदेव नगर पुलिस ने हन्नी, अजय उर्फ होबो व सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed