{"_id":"6709aa05e2181d2e230113e4","slug":"cash-looted-at-gunpoint-ambala-news-c-36-1-sknl1017-130988-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खिलौनानुमा पिस्तौल के बल पर नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खिलौनानुमा पिस्तौल के बल पर नकदी लूटी
विज्ञापन
मुलाना में लूट के बाद दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ बैग ले जाता हुआ बदमाश
मुलाना। एमएमयू अस्पताल मुलाना स्थित गुरुनानक ऑन लाइन फार्म की दुकान से एक शातिर बदमाश चाकू और खिलौनानुमा पिस्तौल के बल पर 40 हजार की नकदी से भरा बैग लूटकर ले गया। दुकानदार भजन सिंह दिव्यांग होने के कारण बदमाश का पीछा नहीं कर सका।
वारदात के बाद जब मौके पर ही पिस्तौल फेंककर बदमाश फरार हुआ तो पता चला कि वह महज एक खिलौना था। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और बयान कर मामले की जांच शुरू कर दी। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार बराड़ा के हरि मंदिर भजन सिंह ने बताया था कि उसकी एमएमयू अस्पताल मुलाना के नजदीक गुरुनानक ऑनलाइन फार्म नाम से दुकान है।
10 अक्तूबर को वह अपनी दुकान पर था कि तभी बाइक पर एक युवक दुकान पर आया। दोपहर के समय आया तो उसके एक हाथ में चाकू व एक पिस्तौल थी। आते ही चाकू और पिस्तौल के बल पर उसकी दुकान पर रखा 40 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग ले उड़ा। पीड़ित ने बताया कि वह मनी ट्रांसफर का काम भी रहता है इसलिए बैग में राशि थी। मुलाना थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।