फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cash, chain and valuables stolen from Lt Col's house

लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से नकदी, चेन और कीमती सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cash, chain and valuables stolen from Lt Col's house
अंबाला। पत्नी व बच्चों को लेने देहरादून गए लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से नकदी, सोने की चेन और कीमती सामान चोरी हो गया। थाना पड़ाव पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में लेफ्टिनेंट कर्नल अविषेक सिंहा ने बताया कि वह मनोज पांडे एन्क्लेव आनंद मार्केट छावनी में रहते हैं। उनके साथ 14 वर्षीय नाबालिग साथ रहा था जो बेसहारा था। उसकी बहन और रिश्तेदार लुधियाना के मच्छीवाड़ा में रहते हैं। वह 26 सितंबर को पत्नी और बच्चों को लेने के लिए देहरादून गया था। वहां से घर आने के बाद देखा कि वह लड़का घर से गायब है। घर से कैमरा, आईफोन, वीडियो गेम, सोने की चेन व 25 हजार रुपये नकद गायब थे। वह अपने स्तर पर लड़के को ढूंढते रहे लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। थाना पड़ाव पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed