फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cash, car and jewelery worth Rs 21 lakh recovered from woman accused in drug smuggling

पंजाब के फिल्लौर में दाबिश, नशा तस्कर पूर्व पार्षद की पत्नी गुड्डी की गाड़ी व लाखों के जेवरात बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cash, car and jewelery worth Rs 21 lakh recovered from woman accused in drug smuggling
नशा तस्करी और पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार चल रही पूर्व पार्षद की पत्नी गुड्डी की गिरफ्तारी के लिए अंबाला पुलिस की सूचना पर पंजाब पुलिस ने छापामारी की, लेकिन आरोपी गुड्डी फरार हो गई। इस दौरान मौके से पुलिस ने गुड्डी की स्कॉर्पियों कार, 21 लाख की नकदी सहित चांदी व सोना बरामद किया है। मामले में अंबाला कैंट पुलिस फिल्लौर पहुंचकर बरामद सामान को लाने की प्रक्रिया में जुट गई है।
विज्ञापन

अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि आरोपी गुड्डी के संबंध में इनपुट मिलने के बाद पंजाब पुलिस को सूचना दी गई थी, जिसके बाद बरामद सामान को वापस लाने की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह सभी संपत्ति गुड्डी व उसके परिवार ने नशे के अवैैध कारोबार से बनाई है। पुलिस के अनुसार गुड्डी को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। बता दें कि 6 अप्रैल को हाउसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज बलकार सिंह अपनी टीम के साथ नशा तस्करी मामले में फरार चल रही गुड्डी को पकड़ने के लिए डेहा कॉलोनी पहुंचे थे। इस बीच अचानक गुड्डी व उसके पूर्व पार्षद पति तथा परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। तभी गुड्डी फरार हो गई थी और पूर्व पार्षद राजेश व उसका बेटा प्रिंस पुलिस के हत्थे चढ़ा था। पूर्व पार्षद अभी रिमांड पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed