{"_id":"6171bd9ee2cfc00c9a04886b","slug":"cash-and-jewelery-stolen-from-plywood-shop-ambala-news-knl87253282","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाइवुड की दुकान से नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाइवुड की दुकान से नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन
नारायणगढ़ स्थित प्लाईवुड की दुकान से चोरों ने नकदी व जेवर चोरी कर लिए। चोर जाते समय डीवीआर व वाईफाई मॉडम भी ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित प्रीतपाल ने बताया कि वह नारायणगढ़ में वार्ड नंबर 13 का निवासी है। उसकी आईसीआईसीआई बैंक के सामने दशमेश प्लाईवुड स्टोर के नाम से दुकान है। 19 अक्तूबर की रात को उसकी दुकान में चोरी हो गई। सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो उसे चोरी के बारे में पता चला। चोर दुकान में छत के साथ लगते दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर आए। इसके बाद चोरों ने दुकान के गल्ले से लगभग 50 हजार नकद और ग्राहक का 10 हजार एक सौ रुपये का चैक चोरी कर लिया।
इसके बाद चोरों ने ऑफिस में रखी अलमारी से 2 लाख नकद और चांदी के जेवर भी चोरी कर लिए। चोर जाते समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और वाफाई मॉडम भी चुरा कर ले गए। दुकानदार के अनुसार उसे दुकान में काम करने वाले नौकरों पर शक है।