Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cases are falling but deaths continue, then five lives

केस घट रहे पर मौतें बरकरार, फिर पांच की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cases are falling but deaths continue, then five lives
जिले में कोरोना अब काबू में आ रहा है, लेकिन चिंता मौत की है। चाह कर भी रोजाना होने वाली मौत पर काबू नहीं पाया जा रहा। जिले में बुधवार को कोरोना ने फिर पांच लोगों की जान ले ली। इन मौत के साथ अब तक जिले में 463 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही मृत्यु दर बढ़कर 1.57 प्रतिशत हो गई है। हालांकि बुधवार को जिले में मात्र 74 नए केस आए। कुल लिए गए सैंपल में से मात्र 2.10 प्रतिशत सैंपल ही संक्रमित पाए गए जोकि दो महीने में सबसे कम आंकड़ा है। अब तक जिले में 29041 लोग संक्रमित हो चुके हैं यानी कुल संक्रमण दर 7.50 प्रतिशत चल रही है। जिलेभर में इस समय 208 एक्टिव कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। पिछले 5 दिनों में कोरोना संक्रमण की दर में 70 फीसदी तक की गिरावट होने से नए केस लगातार कम हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीनेशन की स्थिति
जिले में अब तक 4 लाख 880 लोगों टीका लग चुका है। डॉक्टर सुनिधि करोल ने बताया कि इस कार्य के तहत पहली डोज के तहत 3 लाख 01 हजार 599 लोगों को वैक्सीनेशन लगी है, जबकि दूसरी डोज के तहत 99 हजार 281 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। वैक्सीनेशन को लेकर 100 से अधिक सेंटर बनाए गए हैं। बुधवार को जिलेभर में 4672 लोगों को टीके लगे। इनमें से 18 से 44 आयुवर्ग में 1064 को टीका लगा, 45 से 60 आयुवर्ग में 880 को पहला और 86 को दूसरा, 60 आयुवर्ग से अधिक वर्ग में 273 को पहली और 69 को दूसरी डोज लगी। मई माह में 70478 को पहली और 36823 को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन

मई माह में कोरोना की स्थिति
मई माह की बात करें तो इस महीने अभी तक 222 लोगों की जान कोरोना ले चुका है। इस महीने 68598 कोरोना के सैंपल लिए गए। इनमें से 8184 संक्रमित पाए गए। हालांकि इस अवधि में 10329 को डिस्चार्ज भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में स्थिति
जिले में अभी तक विभिन्न अस्पतालों में करीब 287 मरीज भर्ती हैं। सरकारी अस्पतालों की बात करें तो जिले के सरकारी अस्पतालों में करीब 140 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 29 वेंटिलेटर सपोर्ट पर। इस समय करीब 735 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। सरकारी अस्पतालों में ही इस समय करीब 300 से ज्यादा बेड खाली हो चुके हैं जबकि जिलेभर में इस समय करीब 800 बेड खाली हैं। मुलाना मेडिकल कॉलेज में भी करीब 190 ऑक्सीजन बेड इस समय खाली हो चुके हैं ।
जिले में कोरोना की अब तक की स्थिति
जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी आंकड़ा अब दोबारा से सुधरकर 94.92 फीसदी पर पहुंच चुका है। बुधवार को एक ही दिन में 375 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इस जिले में अब तक 27566 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं। इस समय जिले में महज 1012 मरीज ही एक्टिव हैं।
सैंपलिंग की स्थिति
जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 346356 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक जिले में 390690 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 332777 सैंपल आरटीपीसीआर से लिए गए हैं जबकि 57913 एंटीजन किट से लिए गए हैं। बुधवार को 3261 सैंपल कोरोना के लिए गए। हालांकि मंगलवार को करीब 3500 सैंपल लिए गए थे। पिछले दो दिनों से सैंपलिंग की स्थिति में फिर से इजाफा किया गया है।

यहां से आए नए केस
अंबाला शहर से 22, कैंट से 16, शहजादपुर से 8, मुलाना से 7, बराड़ा से 10 और चौड़मस्तपुर से 11 केस मिले। इनमें सेक्टर-9 अंबाला शहर, बलदेव नगर अंबाला शहर, मनमोहन नगर अंबाला शहर, डडियाना, पथरेहड़ी, राजिंद्र नगर अंबाला कैंट से 2-2, प्रेम नगर अंबाला शहर से 6, पालिका विहार अंबाला शहर, मिलाप नगर अंबाला शहर, शिवपुरी अंबाला कैंट, सोनिया कॉलोनी अंबाला शहर, पीपली बाजार अंबाला शहर, सेठी नगर अंबाला शहर, रामबाग अंबाला कैंट व मॉडल टाउन अंबाला शहर से 1-1, रसीदपुर अंबाला शहर से 3 व अन्य जगहों से नए केस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed