फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case registered for demanding money by threatening

धमकी देकर रुपये मांगता था व्यक्ति, मामला दर्ज.

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Case registered for demanding money by threatening
झूठे आरोप व जान से मारने की धमकी देकर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इसको लेकर अरविंद अग्रवाल ने एसपी को शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि दीपक शांडिल्य अमीर लोगों पर झूठा आरोप लगाकर रुपये मांग रहा है। आरोपी द्वारा उनके साथ मारपीट भी की गई और उन्हें व उनके परिवार को जान से मारी की धमकी देकर रुपये वसूलने का काम भी किया गया। उन्होंने शिकायत में बताया कि 8 से 10 दिन पहले एक व्यक्ति उनके पास आया और उसने दीपक शांडिल्य के पास 5 मिनट में पहुंचने के लिए कहा। साथ ही धमकी भी दी कि अगर वह नहीं पहुंचता तो उसके शोरूम और उसके परिवार को हानि हो सकती है। जब वह वहां पहुंचा तो उक्त व्यक्ति ने उससे रुपयों की मांग की इसमें से अरविंद अग्रवाल ने 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी उक्त व्यक्ति ने धमकी दी कि अगर जल्द ही बाकी रुपये वह नहीं देता है उसको व उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएगा। शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed