फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case registered against those who attacked the youth with knives

Ambala News: युवक पर चाकुओं से हमला करने वालों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Case registered against those who attacked the youth with knives
अंबाला सिटी। अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में युवक पर पिछले शुक्रवार को चाकुओं से हमला करने के मामले में दी शिकायत पर पुलिस ने छह दिन बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाले 20 वर्षीय तुषार ने बताया कि वह अपने दोस्त प्रीत निवासी मनमोहन नगर के साथ शहर बस स्टैंड की पार्किंग में नौकरी करता है। उसने बताया कि उसका दोस्त प्रीत का कोई परिजन शहर नागरिक अस्पताल में भर्ती था। उसके दोस्त ने बीते शुक्रवार को उसे फोन करके लेने आने को कहा। जब तुषार अपने दोस्त को लेने के लिए पहुंचा तो उसने देखा कि कुछ अज्ञात युवक उसके दोस्त से लड़ाई झगड़ा कर रहे है। जब तुषार व उसके दोस्त साहिल ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो युवकों ने उस पर भी हमला कर दिया। घायल अवस्था में जब वह शहर नागरिक अस्पताल में पहुंचा तो युवकों ने फिर से उसका पीछा किया। वह अस्पताल में बनी कैंटीन में छुपने गया तो युवकाें ने वहां पर भी उस पर हमला कर दिया। आस पास मौजूद लोगों को आते देखकर युवक वहां से फरार हो गए। गंभीर अवस्था में तुषार को चंडीगढ़ 32 में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तुषार की शिकायत के आधार पर पवना, लविश कुमार, झोटा तथा समीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed