फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case registered against seven, three arrested

सात पर केस दर्ज, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven, three arrested
अंबाला सिटी। गांव डडियाना वासी 17 वर्षीय लवली की रक्षाबंधन के दिन चाकुओं से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, हमले में घायल दूसरे युवक का इलाज सेक्टर 32 चंडीगढ़ अस्पताल में चल रहा है। घायल इकबाल उर्फ हन्नी को भी रीड़ की हड्डी में चाकू लगा था। उसे पहले पुलिस छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची थी, वहां से डॉक्टरों ने संदिग्ध अवस्था में उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया था, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में झगड़े का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सात के खिलाफ मामला दर्ज किया गयसा है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है। भारी पुलिस बल के बीच शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था। बता दें कि डडियाना गांव में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पड़ोस के युवकों ने चाकुओं से हन्नी व लवली पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

परिवार का था एकमात्र सहारा
गांव डडियाना निवासी नवदीप ने बताया कि वह अपने जीजा लक्की के साथ गत रात्रि बाहर सड़क पर घूम रहा था। उसका चचेरा भाई लवली उसके दोस्त इकबाल सिंह के साथ बाहर घूम रहे थे। उन्होंने देखा कि उसके गांव के ही कुछ युवक लवली और इकबाल पर चाकुओं से हमला कर रहे थे। जब तक वे मौके पर पहुंचे हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। आनन-फानन में उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने लवली को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त इकबाल को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि लवली तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। लवली ही परिवार का एकमात्र सहारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह हुआ झगड़ा हो गया था शांत, शाम को चले चाकू
जानकारी के अनुसार लवली की उक्त लड़कों के साथ किसी बात को लेकर पहले भी लड़ाई हुई थी। शुरुआत में तो मामला शांत हो गया था, परंतु बाद में दूसरा पक्ष कई युवाओं को लेकर हथियारों के साथ पहुंच गया और हमला कर दिया। इसमें लवली की मौत हो गई।

थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि हत्या के आरोपी बलराम उर्फ चुची, विकास, गुलशन, गौतम, सोनू, रामनाथ व रामेश्वर के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed