{"_id":"62c48c53bf34f26dec474ab6","slug":"case-registered-against-four-for-cheating-ambala-news-knl113692956","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के आरोप में चार पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी के आरोप में चार पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। यूपी के मुजफ्फरनगर में साउथ सिविल लाइन मलहोदी मार्केट के पिछली तरफ शक्ति ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अतुल छाबड़ा, अनुज छाबड़ा, अशोक छाबड़ा भाई और एजेंट मुकेश मेहरा उर्फ पप्पी पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शहर निवासी वरिंद्र सूट एंपोरियम के मालिक भूषण कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भूषण ने आरोप लगाया कि उन्होंने आरोपियों से उधार में कपड़ा खरीदा था। आरोपी उनकी दुकान पर कपड़ा दे गए थे। जिसकी कुल राशि 147135 रुपये थी। बिल वर्ष 2018 के थे। आरोपियों को सिक्योरिटी चेक देकर दो साल में ये पेमेंट अदा करने की बात कही थी। इन चेक को मुकेश मेहरा उर्फ पप्पी ने भरा था। प्रत्येक चेक पर 25 हजार रुपये की राशि अंकित की गई थी। एक चेक पर 32134 रुपये की राशि भरी गई थी।
अप्रैल 2019 से दिसंबर 2019 तक उन्होंने कपड़ा खरीद की पूरी पेमेंट अलग-अलग तारीख पर बैंक से ट्रांसफर कर दी थी। आरोपियों से चेक वापस मांगे तो केस दर्ज करवाने की धमकी देने लगे। इस बीच आरोपियों ने उनका 25 हजार रुपये का एक चेक 2.25 लाख रुपये का बना कर बैंक में लगा दिया। चेक बाउंस होने पर उनके पास मैसेज आया तो पासबुक में एंट्री करवाई, इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।