{"_id":"612fe4c78ebc3e07491691dc","slug":"case-registered-against-7-for-dowry-harassment-ambala-news-knl8184503","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना के आरोप में 7 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रताड़ना के आरोप में 7 पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने पति सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया है। न्यू दलीपगढ़ निवासी पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 18 नवंबर 2018 को गांव जलमाना निवासी गौरव के साथ हुई थी। उसके पिता ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद ससुराल वालों ने सभी सोने-चांदी के जेवर रख लिए। इतना ही नहीं उसकी ननदों ने भी उस पर अत्याचार किए।
दहेज के सामान को लेकर उसके साथ मारपीट की। उसका पति गौरव भी बिना वजह उसे पीटने लगा। आरोपियों ने उससे कार की मांग भी कर दी। पति ने खर्चा तक देना बंद कर दिया। इसीलिए उसने ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया, लेकिन पति ने बच्चों को पढ़ाने को लेकर ही उसके चरित्र पर सवाल खड़े कर दिए। इस बारे में पंचायत हुई। गौरव ने कहा कि वह भविष्य में ऐसा नहीं करेगा। लेकिन इसके बाद भी गौरव के हाल नहीं सुधरे। परिजनों का अत्याचार बढ़ता गया। पुलिस ने अब इस मामले में गांव जलमाना जिला करनाल निवासी महिला के पति गौरव, ससुर कर्मवीर, सास मूर्ति देवी के अलावा ननद आरती व सुरमेश, पूजा, ताऊ मदन पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।