फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case filed for trying to get bail on the basis of fake documents

Ambala News: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत लेने के प्रयास पर दर्ज हुआ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Case filed for trying to get bail on the basis of fake documents
अंबाला सिटी। जिला अदालत में फर्जी आधार कार्ड पर जमानत लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में अदालत की ओर से एडिशनल सेशन जज की कोर्ट द्वारा पुलिस को शिकायत की गई थी, इसमें आरोपी किरण की जमानत के लिए पेश किए दस्तावेज फर्जी पाए गए। यह खुलासा उस समय हुआ जब न्यायालय में प्रस्तुत जमानती सर्बजीत सिंह की पहचान नछत्तर सिंह नंबरदार द्वारा करवाई गई। दस्तावेजों की जांच में यह सामने आया कि आधार कार्ड फर्जी था। जांच के दौरान जब पुलिस ने जमानती से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना असली नाम हरमिंदर सिंह बताया, साथ ही उसने यह भी स्वीकार किया कि प्रस्तुत की गई जमाबंदी में दर्शाई गई जमीन उसकी नहीं है। मोबाइल में मौजूद मतदाता पहचान पत्र से भी उसकी असली पहचान की पुष्टि हुई। इस धोखाधड़ी के चलते न्यायालय ने प्रस्तुत जमानत खारिज कर दी और फर्जी जमानती हरमिंदर सिंह व पहचानकर्ता नछत्तर सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कोर्ट परिसर से ही फर्जी जमानती और पहचानकर्ता को हिरासत में लेकर आवश्यक दस्तावेजों सहित थाना अंबाला शहर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed