{"_id":"601705b18ebc3e32ef0ea0be","slug":"case-filed-against-owner-of-frutti-company-ambala-news-knl59513412","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रूटी कंपनी के मालिक सहित छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रूटी कंपनी के मालिक सहित छह पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोहड़ा स्थित फ्रूटी कंपनी के मालिक शम्मी टंडन और अंजन टंडन सहित छह लोगों पर जमीन पर कब्जा करने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि करीब 80-90 लोगों ने इनके कहने पर जमीन के मालिक को धमकी दी और जमीन को अपने नाम करवाना चाहा। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अंबाला कैंट सइंस मार्केट निवासी विशाल जैन ने कहा है कि मोहड़ा स्थित हमारी जमीन के पास मैसर्ज एपिक फूड प्रोडेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड यानी फ्रूटी कंपनी चल रही है। वहां के कर्मचारियों अरुण पलटा, ओमपाल और अन्य ने कंपनी के मालिकों शम्मी टंडन, अंजन टंडन और अन्य के आदेश पर मोहड़ा स्थित भूमि पर 80-90 बदमाशों द्वारा कब्जा करने का प्रयास करवाया गया। इस दौरान मैं और मेरे पिता अपनी मोहड़ा स्थित भूमि पर साफ सफाई करवा रहे थे। तभी तकरीबन 12 बजे राजकुमार ठाकुर ने मेरे पिता को फोन पर धमकाया। उन्होंने कहा कि अपनी जमीन फ्रूटी फैक्ट्री कंपनी के मालिक शम्मी टंडन को बेच दो। जब मेरे पिता ने अपनी भूमि शम्मी टंडन आदि बेचने से मना किया तो 20 मिनट बाद ठाकुर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां बंदूक दिखाकर हमें उठाने का प्रयास किया और कहा कि फ्रूटी फैक्ट्री वालों को अपनी भूमि बेच दो नहीं तो तुझे और तेरे परिवार को खत्म कर देंगे। उनमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम सुभाष उर्फ भासी राणा बताया और उसने भी हमें अपनी भूमि बेचने के लिए धमकाया, जान से मारने कि धमकी दी और कुछ लोग जाते-जाते हवा में पिस्तौल लहराते हुए भाग गए। मौके पर विशाल ने सभी आरोपियों की वीडियो भी बनाई। पड़ाव थाना प्रभारी देवेंद्र के अनुसार ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।