फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case filed against MC ambala

चाकू मारकर युवक की हत्या, पार्षद उसके पति समेत दस पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Case filed against MC ambala
विलाप करती मृतक की बहन व अन्य परिजन - फोटो : Ambala
चुनावी रंजिश के चलते शहर के गोवर्धन नगर में 22 साल के अरुण की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हमलावरों ने अरुण के 52 वर्षीय पिता नरेश कुमार को भी चाकू घोंप दिया। दोनों को गंभीर हाल में शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर अरुण को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके पिता नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में मृतक अरुण के भाई दिप्पी की शिकायत पर वार्ड 14 से हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की पार्षद रूबी सोदा, उसके पति लक्की उर्फ संदीप देवर ऋषि और जेठ सहित कुल 10 नामजद और अन्य लोगों पर साजिश के तहत हत्या, जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी और आरोपी पक्ष ने भी मृतक सहित उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा तलवारों से जानलेवा हमले के आरोप लगाए हैं। तीन घायलों को जिनमें पार्षद रूबी के पति लक्की, शक्ति उर्फ रिंपी, रिषभ को छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां समाचार लिखे जाने तक उनका उपचार चल रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे एसपी हामीद अख्तर ने भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पार्षद रूबी सोदा सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी मामले की जांच जारी है। आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से एफआईआर में बताया गया मामला
मृतक अरुण के भाई दिप्पी ने पुलिस में दर्ज करवाए बयान में बताया कि मैं अपनी मां को कुरुक्षेत्र से इलाज के बाद मंगलवार शाम कार में वापस अपने घर गोवर्धन नगर ला रहा था। गली में कुछ सूअर आगे आ गए। यह सूअर ऋषि के थे। इस पर मैंने ऋषि को इन सूआरों को हटाने का निवेदन करते हुए कहा कि कृपा इन्हें संभाल लो निकलने में दिक्कत होती है। इसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपियों ने घर के बाहर खड़े भाई अरुण पर चाकुओं से हमला कर दिया। बीच-बचाव में मेरे पिता नरेश को भी नहीं बक्शा और उन्हें भी चाकू मार दिए, जोकि उनकी छाती में लगा। मैंने भी बीच-बचाव करना चाहा तो कुछ चोटें लगीं। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। दिप्पी के अनुसार करीब 150 लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया।
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ नागरिक अस्पताल
वारदात के बाद शहर नागरिक अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बलदेव नगर थाने के अलावा शहर और सदर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इतना ही नहीं डीएसपी मदन लाल ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। किसी भी अप्रिय घटना को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
जजपा के समर्थक होने की मिली सजा
दिप्पी के अनुसार नगर निगम चुनाव में हमारे परिवार ने जजपा की प्रत्याशी ममता रानी का समर्थन करते हुए उसके लिए वोट मांगे थे। इसी कारण पार्षद रूबी और उसके पति ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। दिप्पी ने बताया कि आरोपी लंबे समय इस फिराक में थे।
आरोपी पक्ष ने इस तरह से बताया मामला
छावनी नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे पार्षद रूबी सोदा के पति लक्की ने बताया कि हमने नगर निगम का चुनाव जीता है। अरुण और उसका परिवार जजपा के समर्थक है और चुनाव हारने के कारण वह हमसे रंजिश रख रहे थे। मंगलवार को शाम के समय आरोपियों ने घर में घुसकर भाई रिषभ को घसीटते हुए गली में ले गए और शिव मंदिर से कुछ आगे तलवारों से हमला किया। बीच बचाव करते हुए मुझे और शक्ति को भी चोटें मारी। मेरे जबड़े पर बेसबॉल के डंडे से वार किया, जबकि शक्ति के सिर पर तलवार मारी। जान बचाने के लिए छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचे हैं। उपचार के बाद ही पुलिस को शिकायत देंगे।
इनके खिलाफ किया पुलिस ने केस दर्ज
बलदेव नगर थाना पुलिस ने रूबी सोदा, उसके पति लक्की, ऋषि, रिंपी, सागर, आकाश, सागर और आकाश, राजेंद्र, विष्णु व अन्य पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मृतक अरुण के भाई दिप्पी की शिकायत पर हमने पार्षद रूबी सोदा, उसके पति लक्की सहित 10 नामजद और अन्य पर हत्या और जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- हमीर सिंह, एसएचओ बलदेव नगर।
धारधार लगे हथियार से लगी चोट के कारण अरुण की मौत हो गई है और उसके पिता नरेश को चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अरुण की गर्दन और छाती और नरेश की छाती में तेजधार हथियार से वार किया गया है। अरुण को मृत अवस्था में लाया गया था। -दुर्गादत्त पांडे, चिकित्सक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed