फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case against JE and SDO under section of negligence

Ambala News: जेई और एसडीओ के खिलाफ लापरवाही की धारा में केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Case against JE and SDO under section of negligence
अंबाला। बिजली निगम के लिए हादसों के मामले गले की फांस बन गए हैं। अंबाला छावनी के एक मामले को लेकर अधिकारियों पर एफआईआर हो चुकी है। इस मामले को लेकर काम बंद कर बिजली कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। अब महेश नगर थाना क्षेत्र के तहत खुड्डा कला गांव में पौने तीन साल की बच्ची के झुलसने का मामले सामने आया है। जिसमें परिजनों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप जड़े हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि हाइटेंशन लाइन ने बच्ची को खेलते समय दूर फेंक दिया। तीन सर्जरी के बाद भी बच्ची अभी तक ठीक नहीं है। इस मामले में आरोपी जेई और एसडीओ के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में खुड्डा कलां निवासी उद्यम सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को उसकी पौने तीन साल की बच्ची छत पर खेल रही थी। यहीं पास में बच्ची की मां तार से कपड़े उतार रही थी। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही हाइटेंशन तार ने बच्ची को अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद धमाके की आवाज हुई और बच्ची को काफी दूर फेंक दिया। बच्ची छत के पास छज्जे पर जा गिरी और गंभीर रूप से झुलस गई थी। यह देख बच्ची की मां व परिजन छावनी के नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डाक्टर ने बच्ची को दस दिन तक नागरिक अस्पताल में रखा। इसके बाद उसे रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को लेकर आदेश अस्पताल में गए। जहां पर बच्ची के हाथ की दो बार सर्जरी व एक बार पैर की सर्जरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिन बाद था बेटी का जन्मदिन

पिता ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस दिन सभी लोग बेटी के जन्मदिन की पहले से ही तैयारी करने में जुटे थे। 10 दिन बाद बेटी का जन्मदिन था। ऐसे में उसका जन्मदिन आने से पहले ही बेटी बुरी तरह घायल हो गई।


इससे पहले अधिकारियों पर दर्ज हो चुका है केस, चल रहा है धरना

इससे पहले दुखेड़ी एफसीआई गोदाम के पास एक ट्रक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। जिससे उसमें आग लग गई और ट्रक में बैठा चालक जलकर मर गया था। इस मामले में बिजली निगम के कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। तब तो यह मामला शांत रहा, मगर अब बिजली निगम के कर्मचारी बीते दो तीन दिनों से कुछ देर का काम बंद कर धरने पर बैठे हैं। अब इस दूसरी एफआईआर से मामले के तूल पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed