फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Card change fraud of thousands of rupees

कार्ड बदल हजारों रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Card change fraud of thousands of rupees
महेश नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम मशीन से रुपये निकलवा रहे व्यक्ति से तीन युवकों ने हेराफेरी कर एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद व्यक्ति के एटीएम कार्ड से 31 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए। महेश नगर पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खोजकीपुर निवासी गुरभजन सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को वह महेेेश नगर स्थित एटीएम में रुपये निकालने आया था। जहां पर काफी बार कोशिश करने पर एटीमएम मशीन से रुपये नहीं निकले। उसी समय एक लड़का उसके पीछे खड़ा था और दो लड़के दूसरी मशीन के पास खड़े थे। इनमें से एक लड़के ने उसे कहा कि टोल फ्री नंबर पर कॉल कर लो। इसके बाद उस युवक ने उसके हाथ से उसका एटीएम कार्ड ले लिया और वह टोल फ्री नंबर पर कॉल करने में व्यस्त हो गया। तभी वह तीनों लड़के उसे एटीएम कार्ड देकर चले गए। इसके कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर दो मैसेज आए, जिसमें लिखा था कि उसके बैंक अकाउंट से 20 हजार और 11 हजार 500 रुपये निकल गए हैं।
विज्ञापन

व्यक्ति ने घर पहुंच कर अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो वह एटीएम कार्ड उसका नहीं था। उन शातिर लड़कों ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड हेरा फेरी कर बदल दिया। अगले दिन जब वह बैंक में जाकर अपना बैलेंस चैक करवाया तो बैंक से उसे पता चला कि शातिर युवकों ने निकलसन रोड स्थित बैैंक के एटीएम मशीन से 31 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed