फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car Looted At Gunpoint In Ambala Of Haryana

अंबाला कैंटः गनप्वाइंट पर सेना के रिटायर्ड कैप्टन के बेटे से लूटी कार, हवाई फायर भी की

Sat, 13 Jul 2019 04:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 13 Jul 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Car Looted At Gunpoint In Ambala Of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

नेशनल हाईवे पर लूटपाट की वारदात थम नहीं रही हैं। शुक्रवार तड़के गनप्वाइंट पर एक बदमाश ने सेना से रिटायर्ड कैप्टन के बेटे अश्वनी मैहला से होंडा सिटी कार लूट ली और फरार हो गया। इससे पहले उसने बदमाश ने पीड़ित से मारपीट भी की और हवाई फायर भी किए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


शक्ति कॉलोनी निवासी अश्वनी मैहला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गायक है। उसके पिता कैप्टन कर्मचंद मैहला सेना से रिटायर्ड हैं। वीरवार को उसके दोस्त संजीव का जन्मदिन था। वह अपनी होंडी सिटी कार से वीरवार रात 11 बजे उसके घर गया था। उसके बाद वह, संजीव और राहुल कार में खाना खाने के लिए बस स्टैंड स्थित शेर-ए- पंजाब ढाबा पर गए।
विज्ञापन


वहां पर खाना खाया और एक घंटे के बाद अपने दोस्तों को उनके घर महेशनगर छोड़कर वापस ढाबे पर करीब तीन बजे पहुंचा। इस दौरान वह ढाबा पर पत्नी के लिए दाल लेने के लिए गाड़ी में से रुपये लेने लगा तो एक 20-25 साल का युवक आया और उससे चाबी छीनने लगा। इस दौरान उनकी हाथापाई भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने पिस्टल निकाली और जमीन पर फायर कर दिया। इससे वह डर गया और आरोपी जबरदस्ती गाड़ी की चाबी छीनकर गाड़ी समेत फरार हो गया। अश्वनी ने बताया कि उसके कार में जरूरी कागजात, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम, वोटर कार्ड, गाड़ी के कागजात के अलावा करीब 1500 रुपये थे।

उसने बताया कि छीनाझपटी के दौरान आरोपी युवक का कपड़ों से भरा बैग गिर गया था। उसने अपने घर पर फोन किया और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उनके पिता ने एक्स वेलफेयर सोसायटी के प्रधान अतर सिंह मुल्तानी को फोन किया। उनके साथ सुलखन सिंह भी मौके पर पहुंचे तब तक पुलिस भी हरकत आ चुकी थी। इसके बाद एसएचओ सुरेश कुमार व डीसीपी अंबाला व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि अश्वनी मैहला गायक हैं। वह अपना प्रोग्राम दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई व अन्य बड़े शहरों में कर चुके हैं। उनका कहना है कि हादसे के बाद वह काफी डर गए थे। हालांकि हिम्मत दिखाते हुए बदमाश से भिड़ गया था। इस दौरान उनकी मारपीट भी हुई। युवक से कार लूटने की सूचना पर पुलिस पहुंची। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। - सुरेश कुमार, पड़ाव थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed