{"_id":"641beb8c458d2c18b003e025","slug":"car-fell-in-sua-canal-on-hisar-chandigarh-highway-in-ambala-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: ट्रक की टक्कर से सुआ नगर में गिरी महिला शिक्षिका की कार, हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: ट्रक की टक्कर से सुआ नगर में गिरी महिला शिक्षिका की कार, हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर हुआ हादसा
Thu, 23 Mar 2023 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:34 AM IST
सार
बलदेव नगर की गीता नगरी निवासी अंजु बत्तरा ने बताया कि वह गांव सुल्लर में बतौर शिक्षिका कार्यरत है। 21 मार्च को वह स्कूल की छुट्टी के बाद करीब 2 बजे अपने घर अंबाला के लिए निकली थी। जैसे ही वह अपनी कार स्पार्क में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे से सुआ नहर के पास पहुंची तो पीछे एक ट्रक चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अंबाला में नहर में गिरी कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर एक कार अनियंत्रित होकर सुआ नगर में गिर गई। गनीमत यह रही कि सुआ नहर में उस समय महज दो फीट तक पानी था। पानी के बीच फंसी कार में गांव सुल्लर के सरकारी स्कूल की शिक्षिका सवार थीं।
राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। हादसा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे का है। महिला शिक्षक को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जाता है कि महिला के अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला और महिला की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी शिक्षिका
पुलिस को दी शिकायत में बलदेव नगर की गीता नगरी निवासी अंजु बत्तरा ने बताया कि वह गांव सुल्लर में बतौर शिक्षिका कार्यरत है। 21 मार्च को वह स्कूल की छुट्टी के बाद करीब 2 बजे अपने घर अंबाला के लिए निकली थी। जैसे ही वह अपनी कार स्पार्क में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे से सुआ नहर के पास पहुंची तो पीछे एक ट्रक चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गाड़ी समेत सड़क के किनारे सुआ नगर में जा गिरी और उन्हें काफी गुम चोटें आईं।