{"_id":"65d3d38502e110512406b5a4","slug":"car-driver-hit-dies-ambala-news-c-36-1-sknl1003-118611-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कार चालक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कार चालक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। चंडीगढ़ से दिल्ली अपने घर जा रहे कार चालक को जग्गी सिटी सेंटर के पास दूसरे कार चालक ने टक्कर मार दी। घायल को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान साउथ वेस्ट दिल्ली के सिंडीकेट एनक्लेव रघु नगर डाबड़ी रोड के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भांजे की शिकायत पर आरोपी कार चालक छावनी निवासी ऋषि अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में नई दिल्ली विजय एनक्लेव पालम डावड़ी रोड निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसका मामा गुलशन खन्ना सुबह सात बजे अपनी कार से पानीपत के लिए निकला था। बाद में पता चला कि गुलशन खन्ना चंडीगढ़ चला गया। इसके अगले दिन 18 फरवरी को गुलशन खन्ना ने अपने भांजे को फोन कर बताया कि वह चंडीगढ़ से वापस अपने घर आ रहा था। जब वह कार लेकर अंबाला शहर स्थित जग्गी सिटी सेंटर के पास पहुंचा। इस दौरान सामने से आ रही एक तेजरफ्तार कार चालक ने उसके मामा की कार में जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद उसका मामा गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया।