फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car caught fire in accident in Ambala, driver dies due to burns

Ambala: अनियंत्रित कार फैक्टरी के गेट से टकराई, कार में लगी आग, झुलसने से चालक की मौके पर ही मौत

Mon, 25 Jul 2022 07:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 07:20 PM IST
सार

कार मालिक पंचकूला वासी प्रापर्टी डीलर था। दिल्ली में किसी परिचित की मृत्यु पर शोक जताने के बाद घर लौट रहा था। जिसकी हादसे में मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Car caught fire in accident in Ambala, driver dies due to burns
हादसे में कार में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली से घर लौट रहे पंचकूला सेक्टर-20 वासी प्रापर्टी डीलर की अंबाला में साहा पंचकूला रोड पर कार अनियंत्रित होने के बाद गाड़ी में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कार चालक प्रापर्टी डीलर की आग की लपटों में झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम अमरदीप सिंह दहिया बताया गया है। वह दो बेटियों का पिता था। दिल्ली में किसी परिचित की मृत्यु पर शोक जताने के बाद घर लौट रहा था।

विज्ञापन


रास्ते में यह दर्दनाक हादसा साहा में दीनारपुर रोड के निकट हुआ। इस हादसे के बारे में घटनास्थल के निकट स्थित ढाबा संचालक राकेश कुमार ने बताया कि घटना सोमवार शाम को करीब चार बजे हुई। इसकी तत्काल सूचना दमकल केंद्र और पुलिस को दी गई थी,लेकिन तब तक आग की लपटों में झुलसने से अमरदीप सिंह दहिया की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इधर इस हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले और पड़ौसी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। मृतक अमरदीप सिंह दहिया पंचकूला के सेक्टर-20 मकान नंबर जीएच 110 सोसायटी का निवासी बताया गया है। उसकी दो बेटियों में एक बेटी 10 साल की और दूसरी सात साल की बताई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed