फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment roads will not break for years, NIT is preparing design

Ambala News: वर्षों तक नहीं टूटेंगी छावनी की सड़कें, एनआईटी तैयार कर रही डिजाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cantonment roads will not break for years, NIT is preparing design
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन


अंबाला। नगर परिषद के अधीन बनने वाली नई सड़कें 30 साल तक नहीं टूटेंगी। सड़कों को इस प्रकार से तैयार किया जाएगा कि वाहन चलाने के लिए उत्कृष्ट हों। सड़कों के इस प्रकार के निर्माण के लिए राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र से डिजाइन तैयार करवाया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा दो लाख 12 हजार रुपये की पेमेंट दी जाएगी।


उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में सड़कों के डिजाइन से संबंधित ड्राइंग मिल जाएगी। फिर विभागीय पोर्टल पर टेंडर लगाने की कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी, ताकि जल्द से जल्द सड़कों का निर्माण शुरू हो सके।
विज्ञापन



गृहमंत्री के निर्देश पर नगर परिषद के इंजीनियरों ने छावनी की जिन सड़कों का खाका तैयार किया है, मौजूदा समय में इनकी हालत खस्ता है। तीन तरह की अलग-अलग सड़कों की अनुमानित लागत तैयार की गई। इसमें छावनी की अंदरुनी सड़कों के लिए 6.98 करोड़, आउटर लार्ज रोड के लिए 4.22 करोड़ और शास्त्री कॉलोनी की सड़कों के लिए 1.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप की योजना के अनुसार, जहां-जहां सड़कों का निर्माण किया जाना है, वहां जल्द ही निशानदेही की जाएगी। योजना के तहत क्राॅस रोड जीरो विजय जरनल स्टोर से क्राॅस रोड नंबर 4 में हरगोलाल फैक्टरी तक सड़क, क्राॅस रोड जीरो से क्राॅस रोड छह हिल रोड तक, नांदरा अस्पताल से क्राॅस रोड 4 हैंडलूम दुकान तक, निगार सिनेमा से क्राॅस रोड नंबर 4 के आउटर लार्ज रोड तक, क्राॅस रोड नंबर 8 करतार स्वीट्स से क्राॅस रोड नंबर 9 अप्पू हेयर की दुकान तक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। संवाद

शास्त्री कॉलोनी की सड़कें
गेट नंबर 1 मुख्य गली, गेट 2,3 व 4 की गली, शिव मंदिर योगशाला गली, शिव मंदिर के पीछे गेट की गली, गली नंबर 1 और 2 के आसपास का क्षेत्र, छोटी गलियां, गुरुद्वारा साहिब के पास की गली का निर्माण किया जाएगा।


लगभग 13 करोड़ की लागत से छावनी की सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। सड़कों का निर्माण सीमेंट और कंक्रीट के मिश्रण से किया जाएगा जो 30 साल तक चलने में सक्षम होंगी। सड़कों के डिजाइन से संबंधित फाइल को एनआईटी कुरुक्षेत्र भेजा गया है।
-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभ्यांता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed