फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment drains are clogged with garbage, waterlogging will occur in rain

Ambala News: गंदगी से अटे छावनी के नाले, बारिश में होगा जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cantonment drains are clogged with garbage, waterlogging will occur in rain
अंबाला। छावनी में एक ओर जहां नगर परिषद मुख्य नालों की सफाई के दावे कर रही है। वहीं जमीनी हकीकत कुछ और है। छावनी में नालों की हालत दयनीय है।
विज्ञापन

नाले गंदगी के साथ-साथ पॉलीथिन से बुरी तरह से अटे हैं। कई महीनों से नालों की सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया गया। स्थानीय लोगों को डर है कि पिछले साल की तरह यहां के घरों में पानी घुसने की आशंका है। छावनी के दिलीपगढ़, बस स्टैंड गेट नंबर एक के पास का नाला, रंगिया मंडी के पास बना नाला, ग्वाल मंडी, अंबेडकर पार्क और खटीक मंडी के पास का नाला, केडी शर्मा अस्पताल के पास से गुजर रहे नाले की भी दयनीय स्थिति है।
गौरतलब है कि हर साल बारिश में यह नाले गाद से भरे होते हैं और लोगों के घरों में गंदा पानी घुस जाता है। इससे हर साल लोगों का नुकसान होता है। इस बार भी नगर परिषद की तरफ से दावे किए जा रहे हैं, मगर नालों की सफाई अभी तक नहीं हुई है जब मानसून आने में कुछ ही समय शेष रह गया है।
विज्ञापन

फोटो: 32,33
नाले में मिली जलखुंभी
छावनी के दिलीपगढ़ में नाले जलखुंभी से अटे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिलीपगढ़ में यह नाला बहुत पुराना है, लेकिन इस नाले की साल में एक बार ही सफाई होती है। कई लोग तो नाले में ही गंदगी फेंकते हैं। कोई भी अधिकारी इस नाले की ओर ध्यान नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 34, 35,36
गंदगी से अटे नाले
छावनी बस स्टैंड के गेट नंबर एक नाला गंदगी से अटा है। इसके साथ ही सुलभ शौचालय, नीलकंठ ढाबा और पुल के नीचे बना नाला तथा होटल डेस्टिनेशन के पास बना नाला भारी गंदगी से अटा हुआ है। इन नालों में गंदगी की ओर ध्यान नहीं देता। इससे की इन नालों की भी सफाई हो जाए।
फोटो: 37
चार साल से नहीं हुई नाले की सफाई
इसी तरह से छावनी की रंगिया मंडी में चार साल पहले आठ फीट गहरा बंद नाला बनाया गया था। अब इस नाले में गंदगी अटी हुई है। चार साल बीत जाने के बाद भी इस नाले की एक बार भी सफाई नहीं हुई है। जबकि पिछले साल गंदगी के कारण ही नाले के पास से गुजर रही सड़क पर बरसात का तीन फीट तक पानी जमा हो गया था।
फोटो: 38,39,40
नियमित नहीं हो रही नाले की सफाई
यही हालात क्राॅस रोड 12 के हैं। ग्वाल मंडी, अंबेडकर पार्क और खटीक मंडी के पास नाला गंदगी से अटा है। छह महीने से ज्यादा का समय गुजर गया है, लेकिन नाले की सफाई नहीं हुई। शीला का कहना है कि 10 से 12 साल पहले उनके घर के आगे से थड़ों को तोड़कर सफाई की थी। इसके बाद उन्होंने उस टूटे थड़े पर जाली लगा दी। अब नाले की नियमित सफाई न होने के कारण गंदगी नाले में भर जाती है और नाले का गंदा पानी और गंदगी घर में आती है।
फोटो: 42,43
नाले की सफाई नहीं मिली
बाजीगर काॅलोनी एफसीआई गोदाम निवासी जैलीराम ने बताया कि उनकी कालोनी में नाला बुरी तरह से गंदगी से अटा है। उसे एक साल हो गया है। इस नाले की इस स्थिति को देखते हुए अभी तक कोई भी सफाई कर्मचारी नाले की सफाई करने नहीं आया है।

फोटो: 44
नाले में जमी है गाद
छावनी के केडी शर्मा अस्पताल के पास से गुजर रहे नाले में गाद जमा है। इसी तरह से अंबाला जगाधरी हाइवे गुजर रहे गुड़गुड़िया नाले में पुलिस के नीचे गंदगी जमा है और नाला गाद से अटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed