फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   canter crushed to ole person, got jam on highway

कैंटर ने अधेड़ को कुचला, हाइवे पर लगा जाम

Fri, 18 Dec 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 18 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित ओवरब्रिज पर तुड़ी से भरी ट्राली को कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पर बैठा अधेड़ हाइवे पर गिर गया। कैंटर का पहिया उसके पेट से गुजर गया जिससे अधेड़ की मौत हो गई। इस दौरान कैंटर चालक मौके से कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान करीबन पौने घंटे जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पड़ाव पुलिस के एएसआई जय सिंह को दी शिकायत में गांव बाड़ा निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह अपने पड़ोसी बलदेव सिंह के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पर तुड़ी लोडकर कैंट की घास मंडी में लेकर जा रहा था। जैसे ही वह गांव मछौड़ा के पास पहुंचे तो गांव के जरनैल सिंह ने उनसे लिफ्ट मांगी तो उन्होंने उसे ट्रैक्टर पर बैठा लिया। इसके बाद वह जैसे ही थाना पड़ाव से थोड़ी दूर ओवर ब्रिज पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर दे मारी। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बलदेव सिंह व जरनैल सिंह हाइवे पर गिर पड़े और घायल हो गए। इसी दौरान कैंटर का पहिया जरनैल सिंह के पेट से गुजर गया। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बलदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने जरनैल सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि बलदेव सिंह को चंडीगढ़ स्थित 32 में रेफर कर दिया। इससे घटना स्थल पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed