फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Canter collided with a car amidst fog in the new year, 3 injured returning from Bagad

Ambala News: नए साल में कोहरे के बीच कैंटर ने कार को मारी टक्कर, बागड़ से लौट रहे 3 घायल, 1 की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Canter collided with a car amidst fog in the new year, 3 injured returning from Bagad
अंबाला। राजस्थान के बागड़ स्थित गोगा माड़ी पर माथा टेककर नए साल की शुरुआत करने वाले कार सवार परिवार को नगला पुल के पास कैंटर ने चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि हादसे के समय घना कोहरा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नगला पुल पर पहले काम चल रहा था और कुछ दिन पहले ही एक तरफ का बंद रास्ता खुला था। हादसे का कारण इसे भी बताया जा रहा है। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार चालक गुरदीप की मौत हो गई और बबीता, हरमन और ललित कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन

सुबह दो बजे बीहटा के लिए चले थे
थाना साहा पुलिस को दी शिकायत में गांव बीहटा निवासी ललित कुमार ने बताया कि वह 31 दिसंबर की सुबह गांव बीहटा निवासी अपने चचेरे भाई गुरदीप सिंह, भाभी बबीता और भतीजी हरमन के साथ अपनी आल्टो कार में राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ स्थित और गोगा माड़ी बागड़ गए थे। माथा टेकने के बाद वह चारों कार में सवार होकर नववर्ष की सुबह करीब दो बजे अपने घर के लिए चल दिए। कार उसका चचेरा भाई गुरदीप सिंह चला रहा था और वह उसके साथ वाली कंडक्टर सीट पर बैठा था। करीब आठ बजे वह शाहाबाद से अपने गांव बीहटा जाने के लिए साहा की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार नगला पुल के पास पहुंची। उसी समय एक तेज रफ्तार कैंटर आया और उनकी गाड़ी में टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद वह चारों बुरी तरह से घायल हो गए। देखते ही देखते मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटर छोड़ फरार हो गया चालक
हादसे के बाद चालक मौके पर कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। इसके तुरंत बाद राहगीरों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बबीता और हरमन को एंबुलेंस की मदद से छावनी के नागरिक अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायल ललित कुमार व गुरदीप को पुलिस ने एमएमयू अस्पताल मुलाना में पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने गुरदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया और ललित का उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed