{"_id":"6017051c8ebc3e340a04b19b","slug":"candidates-took-the-ctet-exam-ambala-news-knl59513217","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटेट : दस सेंटरों पर 8558 में से 5663 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटेट : दस सेंटरों पर 8558 में से 5663 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जिले भर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए जिले में 10 सेंटर चयनित किए गए थे। दो सत्रों में होने वाली इस परीक्षा जिले में कुल 8 हजार 558 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लेना था, लेकिन इनमें से 5 हजार 663 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा केंद्र तक पहुंचकर परीक्षा दी। इस दौरान 2 हजार 895 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह करीब 44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां की गई थीं। जहां परीक्षा केंद्र में प्रवेश से परीक्षार्थियों की पूरी जांच की गई। गेट पर ही जिन पुरुषों ने बेल्ट, कड़ा, अंगूठी व अन्य धातु की चीज उतरवा दी तो ऐसे ही महिलाओं के गले की चेन, कानों की बालियां, धागे उतरवा दिए गए। यहां तक की परीक्षा केंद्र में कोरोना से बचाव के लिए ग्लब्स व मास्क अनिवार्य किए थे। जिनके साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद ही शहर व कैंट में जाम की स्थिति पैदा हो गई, जिससे निपटने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को सामान्य करवाया। परीक्षा को पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी करवाई गई। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर एरिया में धारा 144 लगा दी गई थी साथ ही सभी फोटोस्टेट की दुकानों को भी बंद रखा गया।
दो चरणों में हुई परीक्षा इतने परीक्षार्थियों ने लिया भाग
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। दोनों ही चरणों के लिए 10 सेंटर चयनित किए गए थे। इसमें 4 सेंटर अंबाला सिटी तो 6 सेंटर कैंट में थे। जिसमें सिटी में पुलिस डीएवी स्कूल अंबाला सिटी, एसए जैन मॉडल स्कूल अंबाला सिटी, पीकेआर जैन स्कूल अंबाला सिटी, मुरलीधर डीएवी स्कूल अंबाला सिटी, वहीं कैंट में डीएवी स्कूल रिवर साईड, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय टू, लॉर्ड महावीर जैन स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल बनाए गए थे। यहां पर सुबह के साढ़े 9 बजे से आयोजित परीक्षा में 4 हजार 567 में से 2 हजार 985 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। ऐसे ही शाम को 2 बजे से शुरू हुए सत्र में 3 हजार 991 में से 2 हजार 678 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे।