फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Candidate's information is available from KYC app: DC

केवाईसी एप से मिलती है उम्मीदवार की जानकारी : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Candidate's information is available from KYC app: DC
अंबाला सिटी। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए डिजिटल फॉर्मेट में विभिन्न एप लांच किए हैं। इन्हीं में से एक है केवाईसी। इससे मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में आवश्यक एवं पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि लोकतंत्र में मतदाता सर्वोपरि होता है। मतदाता को सशक्त बनाने के लिए चुनाव आयोग ने तकनीक के युग में बड़े कदम उठाए हैं। चुनाव में मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों की प्रोफाइल को जान सकें, इसके लिए आयोग ने केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) एप की शुरुआत की है। इस एप का प्रयोग कर मतदाता चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन में दर्ज की गई जानकारी को मोबाइल या लैपटॉप में देख सकते हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से जारी किए मोबाइल एप के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला में स्वीप गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। आयोग द्वारा केवाईसी एप शुरू की गई है, जो कि चुनाव प्रक्रिया में काफी महत्वपूर्ण है। इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति स्वयं के विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि समूचे हरियाणा में किसी भी क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन पत्र देख सकता है। उम्मीदवारों द्वारा नामांकन में दर्ज की गई विस्तृत जानकारी इस एप के माध्यम से देखी जा सकती है। नो योर कैंडीडेट (केवाईसी) नाम की यह एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से फ्री में डाउनलोड की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस एप पर उम्मीदवार का नाम, पिता या पति, पार्टी, उम्र, लिंग, पता, राज्य, निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी मेन डिस्पले में दिखाई देती है। इसके साथ ही उम्मीदवार द्वारा नामांकन के दौरान दिया गया हलफनामा इस एप में अपलोड किया जाता है। मतदाता सीधे उम्मीदवार के हलफनामे में दी गई जानकारी प्राप्त सकते हैं। इसके अलावा केवाईसी एप पर चुनाव के दौरान सभी नामांकन, स्वीकृत नामांकन, निरस्त हुए नामांकन और नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों की भी जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed