फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Candidates arriving for nomination from Karnal and Gurugram

Ambala News: करनाल और गुरुग्राम से नामांकन के लिए पहुंच रहे प्रत्याशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Candidates arriving for nomination from Karnal and Gurugram
अंबाला सिटी। अंबाला लोकसभा सीट पर अगर कवरिंग प्रत्याशियों को छोड़ दिया जाए तो कुल 12 नामांकन भरे। इसमें से तीन प्रत्याशी अंबाला लोकसभा से बाहर के रहने वाले हैं, जबकि नौ प्रत्याशी अंबाला लोकसभा क्षेत्र में रहते हैं और उनका यहीं पर वोट है।
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक पंचकूला से प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। कुरुक्षेत्र, करनाल और गुरुग्राम के रहने वाले प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया है। इसमें पंचकूला से तीन प्रत्याशियों ने, यमुनानगर से एक, अंबाला कैंट से दो, अंबाला सिटी से दो तो मुलाना विधानसभा के बराड़ा से एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार अगर उम्र की बात करें तो अंबाला लोकसभा सीट पर आए 12 नामांकनों में से सबसे अधिक उम्र एकम सनातन भारत दल से मेहर सिंह चालिया की है। वहीं सबसे कम उम्र के इनेलो के गुरप्रीत सिंह हैं। वहीं इन सभी प्रत्याशियों में से सिर्फ एक हरियाणा जनसेना पार्टी से राकेश कुमार पर बराड़ा थाने में धोखाधड़ी का एक मामला और मुलाना थाने में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक धोखाधड़ी आदि धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी और प्रत्याशी का नाम- उम्र- वाेट का स्थान

भाजपा से बंतो कटारिया- 59 वर्ष- सेक्टर 4 पंचकूला

कांग्रेस से वरुण चौधरी- 44 वर्ष- सेक्टर 7, अंबाला शहर

इनेलो से गुरप्रीत सिंह- 30 वर्ष- सेक्टर 14 अर्बन एस्टेट, करनाल

जजपा से किरण पूनिया- 57 वर्ष- सेक्टर 17, पंचकूला

बहुजन मुक्ति पार्टी से सूरज कुमार- 41 वर्ष- डेराबत्ती, बीसी बाजार, अंबाला कैंट

बहुजन समाज पार्टी से पवन कुमार- 45 वर्ष- सुलतानपुर बरवाला, पंचकूला

भारतीय जवान किसान पार्टी से बलजीत सिंह- 58 वर्ष- आरके पुरम कालोनी, अंबाला शहर

एकम सनातन भारत दल से मेहर सिंह चालिया- 65 वर्ष- वजीराबाद, गुरुग्राम
हरियाणा जनसेना पार्टी से राकेश कुमार- 37 वर्ष- थंबड़ गांव, बराड़ा, अंबाला

पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया से गुलाब सिंह नरवाल- 55 वर्ष- अर्बन एस्टेट, कुरुक्षेत्र

निर्दलीय माम चंद- 39 वर्ष- सढोरा, यमुनानगर

निर्दलीय मोहर सिंह- 65 वर्ष- बीडी फ्लाेर मिल करधान, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed