फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cancer spread after incomplete operation, removed in 12 hours

Ambala News: अधूरे ऑपरेशन के बाद फैला कैंसर, 12 घंटे में निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Cancer spread after incomplete operation, removed in 12 hours
अटल कैंसर केयर केंद्र में उपचार के बाद मरीज का उपचार करते हुए ओंको सर्जन डॉ. अनुज व अन्य
अंबाला। गुप्तांग से पेट तक फैले कैंसर का छावनी के अटल कैंसर केयर केंद्र में सफल ऑपरेशन हुआ। यह कैंसर पैरों को जाने वाली बड़ी नसों के साथ चिपका था। ऐसे में मरीज की जान बचाते हुए इसे निकाला अपने आपस में चुनौती था।
विज्ञापन

सोनीपत निवासी 47 वर्षीय विनोद का यह जटिल ऑपरेशन करीब 12 घंटे तक चला। ओंको सर्जन डॉ. अनुज, बेहोशी की डॉक्टर अनु सहित अन्य डॉक्टरों की टीम ने कैंसर की गांठों को निकालकर मरीज की जान बचाई। ऑपरेशन के बाद मरीज को डॉक्टर ने अपनी निगरानी में रखा है। ओंको सर्जन डॉ. अनुज ने बताया कि विनोद सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस चालक है।
विज्ञापन

एक साल पहले उसने गुप्तांग के साथ फैले कैंसर का एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन करवाया था लेकिन उसकी गांठें रह गई थी। इस बात से अंजान विनोद का कैंसर पेट तक गांठ के रूप में फैल गया। अटल कैंसर केयर केंद्र की ओपीडी में जांच कराने के बाद टेस्ट करवाए तो कैंसर का पता चला। कीमो से भी आराम नहीं आया तो ऑपरेशन किया। इस तरह से ऑपरेशन में पैरों की नसों से सीधा कैंसर चिपटा होने के कारण एक गलती के कारण जानलेवा भी हो सकता था। निजी अस्पताल में इसी ऑपरेशन का लाखों रुपये खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 घंटे खड़े रहे ओंको सर्जन

ओंको सर्जन डॉ. अनुज ने बताया कि अमूमन छोटे ऑपरेशन में कोई दिक्कत नहीं आती है, लेकिन इस तरह के जटिल ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहते हैं। जो काफी लंबे चलते हैं। 12 घंटे ऑपरेशन में वह तो पूरा समय साथ रहे, लेकिन नर्सिंग ऑफिसर चेत राम व सुनीता, गुरविंद्र, दिव्या अपनी-अपनी शिफ्ट के अनुसार आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed