फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cancer patients will also be taken care of in city hospital

Ambala News: सिटी अस्पताल में भी होगी कैंसर मरीजों की देखभाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Cancer patients will also be taken care of in city hospital
नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बनाई गई कैंसर डे केयर की यूनिट। संवाद
अंबाला सिटी। छावनी के अटल कैंसर केयर सेंटर की तर्ज पर अब सिटी के नागरिक अस्पताल में भी कैंसर मरीजों को सहूलियत मिलेगी। उन्हें छावनी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि वह सिटी के नागरिक अस्पताल में ही कीमो थेरेपी की सुविधा ले सकेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने सिटी के अस्पताल में कैंसर डे केयर वार्ड बनाया है। इस वार्ड में दिन के समय कैंसर मरीजों का उपचार किया जाएगा। इस सुविधा का लाभ कैंसर के सामान्य से लेकर अंतिम पायदान तक के मरीज उठा सकेंगे। इसके लिए विभाग ने सिटी नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में वार्ड स्थापित किया है। गौरतलब है कि अभी तक सिटी या पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र से आने वाले कैंसर मरीजों को अंबाला छावनी के अटल कैंसर केसर सेंटर में ही उपचार लेना पड़ता था।
विज्ञापन




सामान्य चिकित्सक ही करेंगे कीमो

कैंसर डे केयर को लेकर सामान्य चिकित्सकों को ही नियुक्त किया जाएगा। यहां पर आने वाले मरीजों को अस्पताल के चिकित्सक ही दवाएं देंगे। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही चिकित्सकों का प्रशिक्षण भी करवाएगा। कैंसर मरीजों के उपचार के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं को देने के लिए अनुभव व प्रशिक्षण का होना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अटल कैंसर केयर का भी कम होगा बोझ



इन दिनों अंबाला के साथ- साथ नारायणगढ़, यमुनानगर, उत्तर प्रदेश पंजाब और हिमाचल के कुछ क्षेत्रों से भी मरीज छावनी के अटल कैंसर केयर में उपचार के लिए आते हैं। अंबाला सिटी में कैंसर मरीजों की सुविधा शुरू होने से अटल कैंसर केयर पर भी कार्यभार घटेगा और उपचार में गुणवत्ता सुधरेगी।


वर्जन



हमारी ओर सिटी नागरिक अस्पताल में यह कैंसर डे केयर की सुविधा शुरू जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसके लिए चिकित्सकों को भी प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। शुरुआत में दो डाॅक्टरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

-डॉ. नीलम कुश्वाह, डिप्टी सीएमओ एनसीडी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed