{"_id":"680d2f50369229b1d60e06bd","slug":"camp-for-khelo-india-youth-games-begins-ambala-news-c-36-1-sknl1017-141630-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खेलो इंडिया यूथ खेलों के लिए कैंप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खेलो इंडिया यूथ खेलों के लिए कैंप शुरू
विज्ञापन
अंबाला। बिहार में चार से 15 मई तक आयोजित होने वाली सातवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कैंप लगने शुरू हो गए। यह कैंप 26 से एक मई तक अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चलेंगे। अंबाला में फुटबॉल, जिम्नास्टिक और तैराकी के कैंप लगाए हैं।
फुटबॉल की हरियाणा टीम के 22 खिलाड़ी अंबाला कैंप में पहुंचे हैं। कैंप के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों को आगे यानी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयनित किया जाएगा। प्रशिक्षण देने के लिए भिवानी की इंटरनेशनल फुटबॉल कोच सोनिका विजारनिया और अंबाला के फुटबॉल कोच विश्वजीत सिंह की ड्यूटी लगाई है।
यह खिलाड़ी रोजाना सुबह व शाम को मैदान में तैयारी करेंगे। खेल विभाग की तरफ से ही इन खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था स्टेडियम के छात्रावास में की गई है। इस कैंप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में अंबाला से दिव्या रावत शामिल है। इसके अलावा गोलकीपर अंकुश, जीत कौर, सपना, मंजू, मिनाक्षी, ऋषिका, रूपा, मुस्कान, संध्या, दिपांशी, अिक्शता, इंटरनेशन खिलाड़ी पूजा, सिमरन, पारूल, नंदिनी, शिनू, तमन्ना, कशिश, गुरनूर कौर , शिवानी शामिल है। यह टीम दो मई को बिहार के राजगिरी के लिए अंबाला से रवाना होगी।